फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर कुमार सानू ने अपनी पहली बेटी को लिया था गोद, 17 साल बाद किया इस सच्चाई का खुलासा

Sat, 04 Aug 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुमार सानू, शैनन
मेलडी किंग कुमार सानू अपने गानों के लिए आज भी मशहूर हैं। कुमार सानू के गाने आज भी आशिकों के दिल का इलाज करते हैं। पिछले कई सालों से खबरों से गायब कुमार सानू अचानक उस वक्त चर्चा का विषय बन गए जब उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने साल 2001 में एक बेटी को गोद लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
kumar sanu
कुमार सानू ने 'दिल है हिंदुस्तानी 2' के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी शैनन को गोद लिया था। उन्होंने कहा कि वो यह बात किसी को नहीं बताना चाहते थे क्योंकि उन्हें डर था कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता था कि वह इन सब चीजों पर कैसा रिएक्ट करेंगे। लेकिन अब ये सभी जानते हैं। शेनन पर मुझे गर्व है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मेरी रियल बेटी है या नहीं।
विज्ञापन

3 of 4
kumar Sanu
शैनन ने अपना डेब्यू पॉप सिंगल A long time से किया था, जिसे जस्टिन बीबर के सहयोगी Poo Bea ने प्रोड्यूस किया था और लिखा था। कुमार सानू ने कहा- हॉलीवुड में मुझे कई लोग सिर्फ मेरी बेटी के कारण ही जानते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
k sanu
कुमार सानू ने सलोनी भट्टाचार्य से शादी की है। सलोनी से पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्या से शादी की थी लेकिन मीनाक्षी शेषाद्री से अफेयर की खबरों के बाद रीता और कुमार सानू का तलाक हो गया। उसके बाद कुमार सानू और मीनाक्षी का भी ब्रेकअप हो गया। बाद में कुमार सानू ने सलोनी से शादी कर ली, जिनसे उनकी एक बेटी एना है। सलोनी, एना और शैनन लंदन में रहती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें