बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन उनकी एक्टिंग का लोहा लोग आज भी मानते हैं। काजोल ने 5 साल बाद बड़े परदे पर शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले' फिल्म से कमबैक किया था लेकिन इसके बाद वह फिर से ओझल हो गई। 'दिलवाले' फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। काजोल ने बॉलीवुड में साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से एंट्री की थी और देखते ही देखते वह बॉलीवुड की सबसे हिट हीरोइन बन गई। काजोल 5 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगी तो चलिए आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
kajol
काजोल मशहूर एक्ट्रेस तनुजा और डायरेक्टर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल की छोटी बहन तनीषा भी एक्ट्रेस हैं और नूतन उनकी मौसी थीं।
विज्ञापन
3 of 10
kajol
काजोल ने साल 1992 में 'बेखुदी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस वक्त काजोल स्कूल में पढ़ती थीं।
4 of 10
kajol
काजोल की फिल्म 'गुप्त' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। काजोल कई बार इंटरव्यू में इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था।काजोल निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली महिला थीं।
विज्ञापन
5 of 10
kajol
हिंदी फिल्मों के अलावा काजोल ने तमिल फिल्म में भी काम किया है। काजोल 'Minsaara Kannavu' फिल्म में प्रभुदेवा और अरविंद स्वामी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद काजोल ने कहा था कि प्रभुदेवा के साथ डांस करना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
6 of 10
kajol
काजोल करण जौहर की करीबी दोस्तों में से एक हैं। करण काजोल को अपना लकी चार्म मानते हैं। अगर फिल्म में काजोल का अहम रोल नहीं है तो करण की हर फिल्म में काजोल का केमियो जरूर होता है।
विज्ञापन
7 of 10
kajol
काजोल हमेशा अपने हाथ में डायमंड की अंगूठी पहनती है। खास बात यह है कि अंगूठी में 'ऊं' बना है।
8 of 10
kajol
काजोल ने साल 1999 में फेमस एक्टर अजय देवगन से शादी कर ली थी। काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक हैं। काजोल बेटी न्यासा और बेटे युग की मां हैं।
9 of 10
kajol
काजोल का सिंगापुर के मैडम तुसाद में वैक्स स्टेच्यू लगा है। खास बात यह है कि काजोल की बेटी न्यासा भी सिंगापुर में ही पढ़ती है। जब इस स्टेच्यू का अनावरण किया गया तो काजोल की बेटी न्यासा भी वहां पर गई थीं।
डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस काजोल 'दिलवाले' की हीरोइन के तौर पर पहली पसंद नहीं थीं। काजोल ने कहा था दिलवाले के लिए कई लोगों को अप्रोच किया गया बल्कि उन्हें तो सबसे लास्ट में फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था।