फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमूद से प्यार कर पछताई थीं ये एक्ट्रेस, अफेयर के चलते 3 साल तक नहीं मिला था कोई काम

Sat, 29 Sep 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
mehmood
बॉलीवुड में महमूद उन कॉमेडियन में से एक हैं जो उस दौर में एक्टर्स से ज्यादा मशहूर थे। 29 सितंबर 1932 को मुंबई में जन्मे महमूद ना केवल एक बेहतरीन कॉमेडियन थे बल्कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर भी थे। महमूद ने अपने चार दशक के करियर में करीब 300 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

2 of 7
mehmood
कम ही लोगों को पता है कि फिल्मों में आने से पहले महमूद एक्ट्रेस मीना कुमार के टेनिस कोच थे। इसी दौरान उन्हें मीना कुमारी की बहन मधु से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। जल्द ही महमूद एक बच्चे के पिता बन गए। तब महमूद ने पैसे कमाने के लिए फिल्मों में आने की सोची। महमूद को पैसों की इतनी ज्यादा जरूरत थी कि वो छोटे रोल भी करने के लिए तैयार थे। उन्होंने पहली फिल्म 'सीआईडी' में एक किलर की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

3 of 7
इसके बाद उन्होंने बिमल रॉय की 'दो बीघा जमीन' और गुरु दत्त की फिल्म 'प्यासा' में भी किरदार निभाए लेकिन ये रोल बहुत छोटे थे। महमूद को सबसे पहले नोटिस किया गया उनकी पहली होम प्रोडक्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में। फिल्म में महमूद के अपोजिट तनूजा थीं। फिल्म इतनी हिट हुई कि महमूद को जॉनी वॉकर का वारिस कहा जाने लगा।

4 of 7
महमूद
महमूद की लोकप्रियता उस दौर में हीरो से ज्यादा थी। फिल्मों के पोस्टर पर उनकी तस्वीर हीरो के साथ होती थी। यही नहीं वो इकलौते ऐसे एक्टर थे जिनकी फीस हीरो से ज्यादा हुआ करती थी। ना केवल थियेटर में बल्कि शूट के वक्त भी जब उनका डायलॉग पूरा हो जाता था तो पूरे सेट पर तालियां बजा करती थीं। महमूद कभी डायलॉग बोलने से पहले रिहर्सल नहीं करते थे।
विज्ञापन

5 of 7
महमूद का नाम एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के साथ जोड़ा गया। दोनों ने 'औलाद', 'हमजोली', 'नया जमाना', 'गरम मसाला' और 'दो फूल' में साथ काम किया। महमूद और अरुणा के प्यार के किस्से मीडिया में छाए रहे। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने अपने और महमूद के रिश्ते का खुलासा किया था।
विज्ञापन

6 of 7
अरुणा ने कहा था कि 'हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। यही नहीं दोस्त से भी ज्यादा अच्छे थे, शायद। इसे आप आकर्षण, दोस्ती या कुछ और भी कह सकते हैं लेकिन हमने कभी शादी नहीं की। हम कभी प्यार में नहीं थे। अगर होते तो इस रिश्ते को हम जरूर आगे बढ़ाते। प्यार कभी खत्म नहीं होता वो तो हमेशा रहता है। मैं अपने बीते हुए कल को भूल चुकी हूं।'  अरुणा ईरानी का मानना था कि वो फिल्मों के सेलेक्शन में महमूद से सलाह लेती थीं। उनके पास 3 साल तक काम न होने की वजह भी महमूद ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bollywood flashback amitabh bachchan mehmood bombay to goa
अरुणा ईरानी ने आगे कहा कि 'लोगों ने हमारे रिश्ते को गलत तरह से लिया। शायद इसीलिए हमारी शादी की भी अफवाह उड़ी। हमने बहुत सी फिल्में साथ में की और हमारी केमेस्ट्री बहुत अच्छी थी। मैं अपनी उम्र के उस पड़ाव में थी जब आकर्षण होना स्वाभाविक था। लोग बात करते रहे और हम अवॉयड करते रहे।' बाद में अरुणा ने महमूद से दूरी बढ़ानी शुरू कर दी और अपना सारा ध्यान करियर पर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें