अमिताभ बच्चन-महमूद
- फोटो : सोशल मीडिया
महमूद अली एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही बहुत ही दरियादिल इंसान भी थे। वह गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद किया करते थे। महमूद को अमिताभ बच्चन भी अपना गॉडफादर मानते हैं। जब अमिताभ बच्चन को कोई नहीं जानता था, उस वक्त महमूद ने उन्हें पनाह देकर फिल्मों में काम दिलवाया था। एक बार जब काम न मिलने पर अमिताभ वापस घर लौटने की सोच रहे थे, तो महमूद ने उन्हें ‘बॉम्बे टू गोवा’ में काम दिया। इस फिल्म के दौरान जब अमिताभ बच्चन डांस नहीं कर पा रहे थे, तो सभी उनका मजाक बना रहे थे। ऐसे में अमिताभ ने उनके पैर पकड़ने और उन्हें डांस नहीं कराने के लिए कहा, लेकिन महमूद ने कहा कि डांस आप ही करोगे। इसके बाद बिग बी ने डांस किया और फिल्म ने शानदार प्रदर्शन भी किया।