फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड करियर में इस एक्ट्रेस ने की हैं कई B ग्रेड फिल्में, 'कलियों का चमन' गाने से हुई थीं सुपरहिट

Thu, 19 Sep 2019 01:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Meghna Naidu - फोटो : social media

'कलियों का चमन' गाने से रातोंरात सनसनी मचाने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू  Meghna Naidu का आज 39वां जन्मदिन है। मेघना नायडू का जन्म 19 सितंबर 1980 को विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में हुआ था। 'कलियों का चमन' ने मेघना को इतना स्टारडम दिया कि कोई पार्टी हो या फिर फंक्शन हर जगह यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। यहां तक की लड़कियां मेघना के गाने में किए गए स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करने लगी थीं। 

विज्ञापन

2 of 5
‪‪Meghna Naidu

मेघना उन्होंने महज सात साल की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम सीख रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपने शानदार अभिनय की शुरुआत की। मेघना नायडू का नाम बॉलीवुड की बोल्ड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है।

विज्ञापन

3 of 5
‪‪Meghna Naidu
साल 2000 में मेघना का 'कलियों का चमन' गाना सुपरहिट साबित हुआ था। इसके बाद मेघना ने कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। उनकी पहली फिल्म हवस थी। उसके बाद मेघना नायडू कई बी-ग्रेड फिल्मों में नजर आईं और कई बोल्ड सीन भी दिए। इन फिल्मों में हवस, क्या कूल हैं हम और जैकपॉट फिल्में शामिल हैं। 

4 of 5
meghna naidu
एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद मेघना ने टेलीविजन की ओर रुख किया। जिसमें रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 1' और 'डांसिंग क्वीन' शामिल है। इसके बाद मेघना फेमस टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' और 'ससुराल सिमर का' में पाताली देवी के रूप में दिखाई दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meghna Naidu - फोटो : instagram
मेघना ने दो साल तक अपनी शादी छुपा रखी थी और जब उन्होंने अपनी शादी के बारे में बताया तो लोग हैरान रह गए। मेघना ने पुर्तगाली टेनिस खिलाड़ी Luis Miguel Reis से शादी की थी। ये शादी 2016 में हुई थी और इसके बारे में खुलासा 2108 में हुआ। ये शादी बेहद सादे ढंग से करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई थी। मेघना 
फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी इंन्जॉय कर रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें