फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरहिट फिल्में देने के बाद भी आज तक कुंवारी हैं ये 5 अभिनेत्रियां, एक की उम्र तो है 47

Thu, 19 Sep 2019 01:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजल, कटरीना और तृषा - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे कई स्टार कपल्स अक्सर रिलेशनशिप गोल्स देते नजर आते हैं। लेकिन इसके दूसरी ओर आज भी ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो कुंवारी हैं , हालांकि इन एक्ट्रेसेस के खाते में कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इस पैकेज में हम आपको बताते हैं ऐसी ही पांच एलिजिबल बैचलर अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
kajal aggarwal - फोटो : Instagram
काजल अग्रवाल
साउथ सिनेमा के साथ ही साथ काजल अग्रवाल ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में काजल को अजय देवगन के साथ काफी पसंद किया गया था।  34 वर्षीय काजल अग्रवाल का नाम तो कुछ सेलेब्स के साथ जुड़ा, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंची और ऐसे में काजल आज भी कुंवारी हैं।
विज्ञापन

3 of 6
katrina kaif - फोटो : social media
कटरीना कैफ
36 वर्षीय कटरीना कैफ का कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के दबंग खान सलमान भी शामिल हैं। लेकिन बावजूद इसके कटरीना आज भी सिंगल हैं और उन्होंने शादी नहीं की। बता दें कि कटरीना की आखिरी फिल्म सलमान के साथ भारत ही थी। फिल्म को दर्शकों का जमकर प्यार मिला था। न सिर्फ फिल्मों से बल्कि कटरीना अपने डांस से भी सभी का दिल जीत लेती हैं।

4 of 6
anushka shetty
अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी की उम्र 37 वर्ष है। अनुष्का शेट्टी का नाम बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ अक्सर जोड़ा जाता है। वहीं कुछ वक्त पहले तो उनकी शादी की खबरें भी सामने आई थीं। लेकिन सब अफवाह निकली। अनुष्का आज भी ऑफिशियली सिंगल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
tabu - फोटो : instagram
तबु
47 वर्षीय तबु का नाम अजय देवगन सहित कुछ और अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। लेकिन आधिकारिक तौर से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। तबु ने आज तक शादी नहीं की है और वो आज भी सिंगल हैं। बात तबु के फिल्मी करियर की करें तो तबु हाल ही में अजय देवगन के साथ दे दे प्यार दे और आयुष्मान खुराना के साथ अंधाधुंध में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
trisha krishnan
तृषा कृष्णन
साउथ सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन 36 वर्ष की हो चुकी हैं। तृषा साउथ के साथ ही साथ कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। तृषा अपनी क्यूट स्माइल और बिंदास अवतार से सभी का दिल जीत लेती हैं। तृषा का भी कुछ सेलेब्स के साथ नाम जुड़ा लेकिन बाद शादी तक नहीं पहुंच पाई।

पढ़ें: सिर पर पल्लू डाले थीं दीपिका, ड्रेस पकड़ पीछे चलते रहे रणवीर सिंह, फैंस बोले- 'हाय मैं मर जावां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें