फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाल के बाद अब हंसाते नजर आ सकते हैं मिजान जाफरी, इस बड़े निर्देशक की फिल्म में हो सकती है एंट्री

Thu, 28 Nov 2019 07:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Meezaan Jaffrey - फोटो : instagram
जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी ने पिछले साल फिल्म 'मलाल' से हिंदी फिल्म सिनेमा में कदम रखा था। संजय लीला भंसाली निर्मित इस फिल्म में वह गंभीर किरदार में नजर आए थे। फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई लेकिन लोगों ने मिजान के काम की सरहाना की थी। अब ऐसा लगता है कि मिजान की झोली में दूसरी फिल्म भी आ गई है। चर्चा है कि मिजान, प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Meezaan Jaffrey - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रियदर्शन ने 2003 में रिलीज हुई अपनी कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' की रीमेक बनाने की मंशा जाहिर की थी। अब प्रियदर्शन ने एक साक्षात्कार के दौरान अपनी फिल्म में मिजान की एंट्री पर मोहर लगा दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Priyadarshan - फोटो : Social Media
प्रियदर्शन ने कहा, 'हां, हमने 'हंगामा 2' में लीड एक्टर के तौर पर मिजान को चुन लिया है। मीजान का स्क्रीन प्रेजेंस बहुत अच्छा है। वह अपने पिता की तरह एक शानदार डांसर है, भावुक है और अच्छी तरह से लड़ता है। ऐसा कुछ नहीं है जो वह नहीं कर सकता।' अगर यह बात कन्फर्म होती है तो मिजान अपनी दूसरी फिल्म में दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएंगे।

4 of 5
Pranitha Subhash - फोटो : Social Media
लीड एक्टर के साथ ही ऐसी भी चर्चा चल रही है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस का भी चुनाव हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार साउथ एक्ट्रेस प्रणिता सुभाष, मिजान के अपोजिट नजर आ सकती हैं। हालांकि इस जानकारी की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म हंगामा का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
खबर की पुष्टि के लिए जब प्रियदर्शन से बात करने की कोशिश की गई परंतु उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। गौरतलब है कि साल 2003 में रिलीज हुई 'हंगामा' में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासनी, रिमी सेन, परेश रावल और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 

'गुड न्यूज' से पहले मुश्किल में अक्षय कुमार, हो सकती कानूनी कार्रवाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें