फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की बहन ने इस गाने के जरिए दी भाई को श्रद्धांजलि, सीबीआई जांच के फैसले का किया स्वागत

Thu, 20 Aug 2020 03:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, मीतू सिंह - फोटो : ट्विटर
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई डीआईजी सुवेज हक को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरा देश खुश है। बॉलीवुड कलाकारों का भी इस फैसले पर पूरा समर्थन मिल रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति और उनकी एक्स गर्लफ्रंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर

सुशांत की बहन मीतू सिंह ने सीबीआई जांच का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। मीतू सिंह ने  ट्विटर पर भाई सुशांत के लिए एक श्रद्धांजलि गीत शेयर किया है। मीतू लिखती हैं- 'इंसाफ ये एक सवाल है। यह ट्रैक दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार, दोस्तों और उनके उत्साही प्रशंसकों की ओर से एक श्रद्धांजलि है।'

विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
'इंसाफ एक सवाल है' गाने को शुभम सुंदरम ने रचा है। वहीं इसे अरुण जैन ने गाया है और आदित्य चक्रवर्ती ने लिखा है। इस गीत में सुशांत की तस्वीरों के साथ उनके जीवन के खास पहलुओं को दिखाया गया है। सुशांत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब उनका परिवार न्याय के लिए जंग लड़ रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की सीबीआई से जांच करवाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की अर्जी को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था। पिछले महीने उनके पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया था। साथ ही सीबीआई जांच की मांग की थी। वहीं इस केस की जांच भी सीबीआई को सौंप दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें