फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Directors Wives: अनुराग बसु से लेकर राजकुमार हिरानी तक, मिलिए बॉलीवुड निर्देशकों की पत्नियों से

Fri, 07 Jan 2022 12:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
अनुराग बसु और अभिषेक कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शोबिज में जहां लगभग हर कपल लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें अपने पति के साथ अवॉर्ड फंक्शन, पार्टियों, सामाजिक समारोहों या किसी अन्य जगह पर कम ही देखा जाता है। यह महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन मीडिया से दूर रहती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध निर्देशकों की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताे चलिए जानते हैं नामी डायरेक्टर्स की लेडीलव के बारे में।

विज्ञापन

2 of 13
रवीना टंडन, विजय आनंद, जूही चावला और सुषमा आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

विजय आनंद

"गाइड", "ज्वेल थीफ", "तीसरी मंजिल", "काला बाजार" जैसी फिल्मों के निर्माता, विजय आनंद ने दो बार शादी की थी। लवलीन से उनकी पहली शादी कुछ मतभेदों के कारण लंबे समय तक नहीं चल पाई। जिसकी वजह से दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। कुछ समय बाद में, विजय आनंद को अपनी भतीजी सुषमा कोहली में एक दोस्त नजर आया। साथ समय बिताने के बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि उनके दोनों भाई- देव आनंद और चेतन आनंद ने उनके इस मिलन को कभी नहीं स्वीकारा, लेकिन दोनों ने विरोध के बावजूद अपने रिश्ते को बरकरार रखा। बता दें कि निर्देशक विजय आनंद का 23 फरवरी 2004 को निधन हो गया था।

विज्ञापन

3 of 13
राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश ओमप्रकाश मेहरा

फिल्म "रंग दे बसंती" के निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने एक साल तक डेटिंग करने के बाद 1992 में पीएस भारती से शादी कर ली थी। दंपति के दो बच्चे - एक बेटी भैरवी और एक बेटा वेदांत है। 

4 of 13
अभिषेक कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक कपूर

फिल्म "द रॉक ऑन" के निर्देशक, अभिषेक कपूर ने 2015 में स्वीडिश अभिनेत्री और मॉडल प्रज्ञा यादव से शादी की। बता दें कि प्रज्ञा ने फिल्म "हवा हवाई" में मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन एक स्टार होने के बावजूद वह पब्लिक इवेंट्स में कम ही नजर आती हैं। वह लो प्रोफाइल लाइफ रखना पसंद करती हैं!

विज्ञापन

5 of 13
दिबाकर बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दिबाकर बनर्जी

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता दिबाकर बनर्जी ने ऋचा पुराणेश से शादी की। बता दें कि निर्देशक की पत्नि एक एफएमसीजी कंपनी में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव हैं। अपनी पहली फिल्म 'खोसला का घोसला' की सफलता के बाद, युगल अपनी बेटी के साथ दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए हैं।

विज्ञापन

6 of 13
मणिरत्नम - फोटो : सोशल मीडिया

मणिरत्नम

'रोजा' फिल्म के निर्देशक की शादी एक प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्टार सुहासिनी से हुई है। लेकिन उन्हें बॉलीवुड इवेंट्स में कम ही देखा गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुहासिनी ने विभिन्न तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा सुहासिनी को 2015 की हिंदी / अंग्रेजी फिल्म वेटिंग में भी देखा गया था, जहां उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की पत्नी की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

7 of 13
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी

फिल्म 'गोलमाल' के निर्देशक रोहित शेट्टी ने माया मोरे से शादी की है। निर्देशक की पत्नि पेशे से एक बैंकर हैं। दोनों ने 2005 में शादी की थी। उनका एक प्यारा बच्चा है, जिसका नाम ईशान है।

8 of 13
प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने 1990 में एक प्रसिद्ध मलयालम अभिनेत्री लिसी से शादी की।  लिसी ने शादी के बाद अभिनय छोड़ दिया था। लेकिन शादी के 24 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

9 of 13
राज कुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुमार हिरानी

राज कुमार हिरानी की पत्नी मंजीत लांबा हिरानी एक अनुभवी एयर इंडिया पायलट हैं। मंजीत लांबा ने अभी तक 11,000 से भी ज्यादा घंटों तक एयरप्लेन उड़ाया है। 

10 of 13
अनुराग बसु - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग बसु

अनुराग बसु को तानी में अपना आदर्श जीवन साथी मिला। दोनों की मुलाकात डॉक्यूमेंट्री फिल्म गुवाहाटी की शूटिंग के दौरान हुई थी। 

11 of 13
विकास बहली - फोटो : सोशल मीडिया

विकास बहल

विकास बहल ने इंटीरियर डिजाइनर ऋचा दुबे से शादी की है। एक विज्ञापन एजेंसी में काम करने के दौरान निर्देशक की मुलाकात  ऋचा से हुई थी। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के कुछ साल बाद कपल के बीच चीजें खराब हो गईं और ऋचा ने 2015 में तलाक की अर्जी दी थी।

12 of 13
आशुतोष गोवारिकर - फोटो : सोशल मीडिया

आशुतोष गोवारिकर

फिल्म 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने पूर्व मॉडल और एयर होस्टेस सुनीता से शादी की है। सुनीता अब अपने पति के साथ प्रोडक्शन हाउस 'आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शंस' का प्रबंधन करती हैं।

विज्ञापन

13 of 13
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

अली अब्बास जफर

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान', 'भारत' और 'टाइगर जिंदा है' के लिए कोलैबोरेट करने वाले अली अब्बास जफर ने 2021 में ईरानी मॉडल एलिसिया जफर के साथ शादी की थी। उन्होंने 'भारत' में सलमान और दिशा पटानी पर फिल्माए गए 'स्लो मोशन' गाने में बैकग्राउंड डांसर के रूप में भी काम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें