फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी से भी ज्यादा पॉपुलर है उनकी ये हमशक्ल, कमाई जान रह जाएंगे अवाक

Thu, 18 May 2017 07:41 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
सीमा मोटवानी हेमा मालिनी
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनके हमशक्ल इस दुनिया में मौजूद हैं फिर चाहें रणबीर कपूर हों, सलमान खान हों, शाहरुख हों या फिर सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन...लेकिन ये हमशक्ल हेमा मालिनी की हमशक्ल जितने पॉपुलर नहीं हैं।

जी हां, बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की भी एक हमशक्ल है। उसकी पॉपुलैरिटी के बारे में जानेंगे तो आपको भी लगेगा कि वो हेमा मालिनी को भी मात देती है..यानि कमाई और लोकप्रियता के मामले में इसका कोई सानी नहीं।

ये हमशक्ल हैं सीमा मोटवानी जो एक मिमिक्री आर्टिस्ट हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सीमा मोटवानी
आमतौर पर जहां जाने-माने स्टार्स का हमशक्ल होने का कुछ खास फायदा नहीं मिलता वहीं सीमा मोटवानी खूब डिमांड में रहती हैं। कई बार तो उन्हें खुद के लिए वक्त निकालने में भी मुश्किल हो जाती है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सीमा मोटवानी एक एपिसोड के 35000 रुपए चार्ज करती हैं यानि अगर वो महीनेभर में 20-25 शो भी करती हैं तो उस हिसाब से वो एक महीने में 7 लाख से भी ऊपर की कमाई करती हैं।

कैसे हुई शुरुआत ?
विज्ञापन

3 of 7
सीमा मोटवानी
सीमा मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत एक मिमिक्री आर्टिस्ट और कॉमेडियन के तौर पर की थी। सीमा की मिमिक्री की खास बात ये है कि वो ना सिर्फ एक्टर बल्कि हीरोइनों की भी आवाज की मिमिक्री कर सकती हैं। शुरुआत में वो यही काम करके गुजारा कर रही थीं । उस वक्त वो ये जानती भी नहीं थीं कि वो हेमा मालिनी से काफी हद-तक मिलती-जुलती हैं।

4 of 7
हेमा मालिनी सीमा मोटवानी
लेकिन एक वाकये ने उनकी जिंदगी की कायापलट कर दी। ये बात तब की है जब वो एक्टर पुनीत इस्सर के टीवी शो 'जय माता की' में काम कर रही थीं। उस शो में हेमा मालिनी भी थीं और सीमा मोटवानी का भी रोल था। हेमा मालिनी जहां देवी के रोल में थीं तो वहीं सीमा मोटवानी को एक महारानी का रोल दिया गया था। शूट वाले दिन सीमा मोटवानी को उनका कॉस्ट्यूम देकर तैयार होने के लिए कह दिया गया।

तैयार होकर सीमा मोटवानी बाहर आईं और अपने डायलॉग्स की प्रेक्टिस करते हुए सेट पर इधर से उधर घूमने लगीं। सेट पर मौजूद लोगों ने जब सीमा को महारानी के कपड़ों में देखा तो वो उन्हें महारानी के कपड़ों में देख हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन

5 of 7
हेमा मालिनी सीमा मोटवानी
शो के निर्देशक की नजर जब सीमा मोटवानी पर पड़ी तो उसे लगा वो हेमा मालिनी हैं और वो उस कॉस्टूयम के लिए माफी मांगने लगा और कहा कि सॉरी मैंम आपको गलती से ये कपड़े दे दिए। तभी वहां उसका असिस्टेंट डायरेक्टर आया और उसने कहा कि सीमाजी को तो महारानी की ही कॉस्ट्यूम देनी थी ना। इतना सुनते ही सभी अवाक रह गए।

किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि वो हेमा मालिनी नहीं बल्कि सीमा मोटवानी हैं जो दिखने में बिल्कुल हेमा जैसी लग रही थीं। उस वक्त सभी गच्चा खा गए और यहीं से सीमा मोटवानी की किस्मत का पासा पलट गया।
विज्ञापन

6 of 7
सीमा मोटवानी
सीमा मोटवानी ने बाद में दर्जनों सीरियलों में काम किया जिनमें 'कभी सौतन कभी सहेली', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहता है दिल', 'शाका लाका बूम बूम' , 'मेंहदी तेरे नाम की', 'सीआईडी' और 'आहट' जैसे लोकप्रिय सीरियल शामिल हैं।

इतना ही नहीं, सीमा मोटवानी 'हैलो कौन पहचान कौन' में भी काम कर चुकी हैं जिसमें उन्होंने अपनी मिमिक्री का अद्भुत टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेमा मालिनी
आज वो कई शोज में जूनियर मालिनी के नाम से काम कर रही हैं। असल जिंदगी में भी उन्हें लोग जूनियर मालिनी के नाम से जानने लगे हैं। ये सीमा मोटवानी की जबरदस्त टैलेंट का कमाल ही है कि लोग उन्हें अपनी फिल्मों में भी लेने को उतावले रहते हैं। कई सिंधी फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें