मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब मीनाक्षी का लुक काफी बदल गया है। मीनाक्षी अपने पति हरीश मैसूर और दो बच्चों के साथ अमेरिका के डलास में रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : ट्विटर
मीनाक्षी शेषाद्रि का डलास शहर में आलीशान घर है। अमेरिका में वो पिछले 25 सालों से रह रही हैं। मीनाक्षी ने अमेरिका बेस्ट इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मायर से शादी कर ली। बताया जाता है दोनों एक पार्टी के दौरान में मिले थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : ट्विटर
मीनाक्षी शेषाद्रि ने केवल 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के तीन साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी।
4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। अमेरिका जाकर बस चुकीं मीनाक्षी हिंदुस्तान आती-जाती रहती हैं। मीनाक्षी अब दो बच्चों की मां हैं।
मीनाक्षी को एक्टिंग के अलावा डांस का भी बेहद शौक रहा। उन्होंने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। मीनाक्षी का घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है।