मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
मीनाक्षी ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी लेकिन उन्हें सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपने अभिनय का कायल बना दिया।