फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में फोटोशूट से धमाल मचा रहीं गुजरे जमाने की अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, शादी के बाद फिल्मी दुनिया को कहा था अलविदा

Sat, 05 Dec 2020 08:31 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : twitter@MinaxhiSeshadri
80-90 के दशक की अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्मों को अलविदा कह दिया है। मीनाक्षी भारत छोड़कर विदेश में बस गई हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनकी यह तस्वीर एक फोटोशूट की है। इस दौरान मीनाक्षी ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : instagram/meenakshiseshadriofficial
मीनाक्षी शेषाद्रि ने ऐसी ही एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने अपना Then & Now (तब और अब) लुक दिखाया था। एक तस्वीर उनकी काफी पुरानी थी तो दूसरी तस्वीर अभी की थी। दोनों में मीनाक्षी ने एक जैसा पोज दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
57 वर्षीय मीनाक्षी के लुक्स में अब काफी बदलाव आ गया है। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें वह पहले के फोटोशूट जैसा ही पोज देती नजर आती हैं।
 

4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्री का घर - फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
मीनाक्षी अपने पति और बच्चों के साथ अमेरिका के टेक्सास में रहती हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह अपने घर के किचन में थीं और खाना बना रही थीं। मीनाक्षी ने पूरा लॉकडाउन का समय अपने घर में ही बिताया है। इस दौरान उन्होंने कुकिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने कई नए नए पकवान बनाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : Instagram: @meenakshisheshadriofficial
मीनाक्षी ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी लेकिन उन्हें सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपने अभिनय का कायल बना दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें