फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमनामी की जिंदगी जी रहीं जैकी श्रॉफ की ये हीरोइन, बदल गईं इतनी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल

Sat, 16 Nov 2019 11:23 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Meenakshi Seshadri - फोटो : file photo
मीनाक्षी शेषाद्रि (Meenakshi Seshadri) 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक सिनेमाजगत को अलविदा कह दिया। मीनाक्षी फिलहाल टेक्सास में पति और बच्चों के साथ रहती हैं। मीनाक्षी के लुक में पहली की अपेक्षा काफी बदलाव आया है। यहां तक कि एक नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो सकता है। मीनाक्षी शेषाद्रि 16 नवंबर को जन्मदिन मनाती हैं। अभिनेत्री के जन्मदिन पर तस्वीरों में देखिए मीनाक्षी शेषाद्रि का बदलता लुक...
विज्ञापन

2 of 7
Meenakshi Seshadri - फोटो : instagram
मीनाक्षी शेषाद्रि  ने 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के तीन साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' थी। देखिए मीनाक्षी शेषाद्रि की पुरानी और नई तस्वीर एक साथ...
विज्ञापन

3 of 7
Meenakshi Seshadri - फोटो : file photo
मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म 'हीरो' से नोटिस किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म में उनके साथ जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने 'दामिनी' फिल्म से सभी को अपने अभिनय का कायल बना दिया। 

4 of 7
meenakshi seshadri - फोटो : social media
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में 'मेरी जंग', 'घायल', 'घातक', 'शहंशाह', 'घर हो तो ऐसा' और 'तूफान' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। सभी फिल्मों में वह गजब की खूबसूरत लगीं। बदलते वक्त के साथ उनके लुक में भी काफी बदलाव आया है, जिसकी सबूत यह तस्वीरें हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Meenakshi Seshadri - फोटो : instagram
बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। मीनाक्षी शादी के बाद अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों के तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Meenakshi Seshadri - फोटो : instagram
मीनाक्षी को अभिनय के अलावा डांस का भी बेहद शौक रहा। इन्होंने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा। टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीनाक्षी शेषाद्रि - फोटो : file photo
साल 2008 में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपना ये डांस स्कूल खोला था और चंद सालों में ही ये नामी स्कूल बन गया। यहां बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग डांस सीखने आते हैं। मीनाक्षी खुद भरतनाट्यम से लेकर कथक, कुचीपुड़ी और ओडिसी जैसे डांस फॉर्म्स बच्चों को सिखा रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'पृथ्वीराज' का मुहूर्त संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग, बाकी कलाकारों के लिए ऑडीशन शुरू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें