फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 साल पहले मीनाक्षी शेषाद्रि ने छोड़ दिया था बॉलीवुड, फिल्मों से दूर अब कर रहीं ये काम

Fri, 16 Nov 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
meenakshi seshadri - फोटो : file photo
मीनाक्षी शेषाद्रि 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाईंयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आज यानी 16 नवंबर को उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
meenakshi seshadri - फोटो : file photo
56वां बर्थडे मना रहीं मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म झारखंड के सिंदरी में एक तमिल परिवार में हुआ था। केवल 17 साल की उम्र में साल 1981 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के 3 साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी।
विज्ञापन

3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्रि को सभी ने फिल्म हीरो से नोटिस किया। यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। इसके अलावा मीनाक्षी शेषाद्रि ने दामिनी फिल्म से सभी को अपनी एक्टिंग का कायल बना दिया। उन्होंने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।

4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
बॉलीवुड पर राज करने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली। मीनाक्षी शादी के बाद अमेरिका के प्लानो (टेक्सास) में जाकर बस गईं। दोनों ने न्यूयॉर्क में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों ने तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं। मीनाक्षी को एक्टिंग के अलावा डांस का भी बेहद शौक रहा। तभी तो उन्होंने फिल्मों से भले ही दूरी बना ली लेकिन डांस से खुद को जोड़े रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
टेक्सास में मीनाक्षी अपना डांस स्कूल 'चैरिश डांस स्कूल' चलाती हैं। साल 2008 में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपना ये डांस स्कूल खोला था और चंद सालों में ही ये नामी स्कूल बन गया। यहां बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोग डांस सीखने आते हैं। मीनाक्षी यहां भारतीय क्लासिकल डांस की अलग-अलग विधाओं से लोगों को परिचित करा रही हैं और सिखा रही हैं। मीनाक्षी खुद भरतनाट्यम से लेकर कथक, कुचीपुड़ी और ओडिसी जैसे डांस फॉर्म्स बच्चों को सिखा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें