जिस खूबसूरत लम्हें का दीदार करने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वह इंतजार खत्म हुआ। दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में दीपवीर एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। यह शादी दो रिवाजों कोंकणी और सिंधी से हुई थी और इन दोनों ही शादी समारोह की एक-एक तस्वीर दीपवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। तो चलिए आपको दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर से लेकर शादी की तस्वीरों तक का पूरा वेडिंग एलबम दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 12
ranveer deepika
- फोटो : twitter
दीपिका और रणवीर ने एक साथ सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया। खास बात यह है कि दीपिका ने जहां कोंकणी रिवाज से हुई शादी की तस्वीर को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा किया तो वहीं रणवीर ने सिंधी रिवाज से हुई शादी की तस्वीर को। इन दोनों ही तस्वीर में दीपिका और रणवीर एक साथ बला के खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। कोंकणी रीति से हुई शादी में दीपिका सुनहरे और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुए हैं। इसके साथ ही सोने की पारंपरिक ज्वैलरी पहने हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 12
Deepika and Ranveer
- फोटो : instagram
वहीं रणवीर सफेद कुर्ते के साथ धोती पहने हुए दिखाई दिए। दोनों गले में लाल रंग के फूलों से बनी वरमाला पहने हुए हैं। तस्वीर में दीपिका रणवीर को देखकर मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। रणवीर हाथ में हार पकड़े हुए दिखाई दिए तो वहीं दीपिका गोद में लाल रंग के कपड़े पकड़े हुए बैठी हुई हैं। शादी की दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें भी यह जोड़ा कहर ढा रहा है। इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आए। सिंधी रीति से हुई शादी में दीपिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं रणवीर गुलाबी रंग की शेरवानी के साथ उसी रंग की पगड़ी पहने हुए हैं। जबकि दीपिका बड़ा सा मांग टीका और हाथ में लाल रंग के चू़ड़ा के साथ कलीरें पहनी हुई हैं।
4 of 12
deepika ranveer
- फोटो : instagram
शादी से पहले इस कपल ने इंगेजमेंट की। सगाई और मेहंदी की ज्यादा तस्वीरें तो सामने नहीं आई लेकिन डांस करते हुए वीडियो और तस्वीरें जरूर आई हैं। संगीत सेरेमनी की इस तस्वीर में दीपिका ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहने नजर आई थीं। वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। इसके साथ ही दोनों के एक साथ डांस का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों कूद फांद करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
5 of 12
ranveer singh
- फोटो : twitter
शादी से पहले दीपिका और रणवीर की हल्दी रस्म हुई थी जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। रणवीर के घर से हल्दी रस्म की कुछ तस्वीरें आई थीं। रणवीर के घर को फूलों से सजाया गया था। रणवीर की सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और तिलक लगाए दिखाई दिए थे। एक तस्वीर में रणवीर के हाथ और चेहरे पर हल्दी लगी दिख रही है और वो भांगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 12
deepika padukone
- फोटो : twitter
हल्दी की रस्म से पहले दीपिका की मां उजाला पादुकोण ने नंदी पूजा रखी थी । ये पूजा दीपिका के बंगलूरू स्थित घर पर हुई । इस पूजा में दीपिका ने ऑरेंज कलर का सूट पहना था । उन्होंने कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहने हुए थे। इस तस्वीर में दीपिका के कुछ दोस्त भी नजर आए। दीपिका की शादी की रस्में नंदी पूजा से शुरू हुई थीं। आपको बता दें, नंदी बैल को भगवान शिव की सवारी कहा जाता है । ये भी मान्यता है कि नंदी को मन की बात बता देने से भक्तों की मनोकामना पूरी हो जाती है । बंगलूरू में इस पूजा की बहुत मान्यता है ।
विज्ञापन
7 of 12
ranveer deepika
- फोटो : Instagram
इन तस्वीरों के अलावा दीपिका और रणवीर की शादी की कई और तस्वीरें वायरल हुई हैं। यह वह तस्वीरें शादी के दौरान की है जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। यह तस्वीर कोंकणी शादी की रीति के दौरान की है। इस तस्वीर में दीपिका-रणवीर एक साथ छाते के नीचे नजर आए थे।
8 of 12
deepika, ranveer
- फोटो : instagram
कोंकणी रीति से हुई शादी के दौरान दीपिका की एक और तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में हालांकि दीपिका का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा था क्योंकि उन्होंने काले रंग की छतरी से चेहरा छिपा लिया था।
9 of 12
ranveer deepika
इस तस्वीर में यॉट से बाराती वेडिंग वेन्यू पर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका और रणवीर की शादी लेक कोमो झील के पास स्थित विला डेल बालबिलानेलो में हुई थी। यह विला एक म्यूजियम है इसी वजह से वहां मेहमानों के रुकने का इंतजाम नहीं हो सकता था। मेहमानों के रुकने की व्यवस्था विला से दूर रिजॉर्ट में की गई थी।
10 of 12
Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
रणवीर की ग्रैंड एंट्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया था - 'रणवीर सिंह आए चॉपर से दुल्हनिया दीपिका पादुकोण को ले जाने के लिए।' इस वीडियो में साफ तौर पर चॉपर उड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में दावा किया गया है कि यह वही चॉपर है जिसमें रणवीर सिंह सवार थे।
11 of 12
ranveer deepika
- फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के दौरान यह तस्वीर भी खूब चर्चा में रही। इस तस्वीर में विला में कुछ लोग खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
कोंकणी रीति से हुई शादी में विला को बेशकीमती सफेद रंग के फूलों से सजाया गया था। कहा जा रहा है कि विला को सजाने के लिए करीब 8000 फूलों का इस्तेमाल किया गया। शादी कोंकणी रीत से पहले हुई थी इस वजह से रस्म के मुताबिक विला की सजावट सफेद रंग के फूलों से की गई थी।