मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : insta
मीनाक्षी शेषाद्रि ने इसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया, जिनमें उनकी जोड़ी ऋषि कपूर, विनोद खन्ना, अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ बनी। यह बात शायद ही किसी को पता होगी कि 'घायल' में पहले श्रीदेवी को कास्ट किया जाने वाला था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद राजकुमार संतोषी ने मीनाक्षी का नाम सुझाया था। ऐसा कहा जाता है कि मीनाक्षी के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राजकुमार संतोषी की फिल्म 'दामिनी' में था। मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर में 'दामिनी', 'घातक', 'घायल', 'घर हो तो ऐसा', 'आदमी खिलौना है' समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री का नाम बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि, कुमार सानू शादीशुदा थे और दोनों के रिश्ते को मुकाम न मिल सका।