फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#metoo में अब आगे आईं जैस्मिन भसीन, बोलीं-ऑडिशन में मेरी बॉडी देखना चाहता था डायरेक्टर

Fri, 26 Oct 2018 04:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jasmin bhasin
MeToo अभियान की आग बॉलीवुड में फैलती ही जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक जो भी नाम सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। कैंपन के तहत बॉलीवुड में खुले तौर पर कई महिला कलाकारों ने अपने साथ हुए शोषण का खुलासा किया है। अब इस मामले में एक और नाम जैस्मिन भसीन का जुड़ गया है।
विज्ञापन

2 of 4
Jasmin Bhasin
जैस्मिन भसीन ने कहा, मैं ऑडिशन देने के लिए जाती हूं। डायरेक्टर और मेरी बातचीत शुरू होती है। वह मुझसे कहते हैं कि आप एक एक्ट्रेस बनने के लिए किस हद तक जा  सकती हैं। मैं यह बात सुनकर थोड़ा सा ड़र जाती हूं। फिर उन्होंने मुझसे कहा, मैं तुमको बिकनी में देखना चाहता हूं। मुझे यह महसूस हो रहा था कि यहां पर कुछ गलत है। मैंने कहा रोल में तो इस तरह की कोई डिमांड नही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Jasmin Bhasin
डायरेक्टर कहता हैं कि मैं तो बस तुम्हारी बॉडी और लुक्स को देखना चाहता हूं। उस समय मैंने बहुत सोच समझकर काम लिया। मैंने उनसे कहा कि अभी मैं ऑडिशन देने की स्थिति में नहीं हूं। उसके बाद मैं वहां से निकल जाती हूं। जैस्मिन ने कहा है कि अब समय आ गया है कि अब यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर अपनी बात को रखें।
 
विज्ञापन

4 of 4
Jasmin Bhasin
बता दें कि जैस्मिन  दो टीवी शो 'टशन ए इश्क और दिल से दिल तक में मुख्य भूमिका में थी। वह साउथ की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मी टू कैंपेन का असर मद्रास म्यूजिक अकेडमी पर भी पड़ा। इस साल होने वाले मरगाजी इवेंट से सात आर्टिस्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अकेडमी के प्रेसीडेंट ने बताया कि मीटू कैंपेन को देखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें