फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना के बाद अब ये एक्टर यौन शोषण के आरोपों में फंसा, महिला पत्रकार ने बताया- 'मुझे अकेले पाकर...'

Sun, 07 Oct 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
zulfi syed
ऐसा लग रहा है तनुश्री दत्ता नेे नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर बॉलीवुड में मी टू कैंपेन की शुरुआत कर दी है। कई महिलाएं आगे आ रही हैं और खुद के साथ हुई ऐसी घटनाओं के बारे में खुलकर बोल रही हैं। कैलाश खेर के बाद अब पॉपुलर मॉडल और एक्टर जुल्फी सैयद के खिलाफ एक महिला फोटो पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बता दें कि जुल्फी सैयद बिग बॉस सीजन 2 में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने प्यासा, चुपके से, बिल्लू जैसी फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन

2 of 10
zulfi syed
फोटो पत्रकार नताशा हेमरजानी ने बताया कि 'मी टू कैंपेन के तहत मैं कैलाश खेर और जुल्फी सैयद के बारे बताना चाहती हूं।' एक इंटरव्यू के दौरान कैलाश खेर के बारे में बताया कि किस तरह उन्होंने उनके जांघों पर हाथ रख दिया था।

 
विज्ञापन

3 of 10
zulfi syed
वहीं नताशा ने जुल्फी सैयद के बारेे में लिखा कि 'एक क्रूज पर जुल्फी सैयद के साथ सेक्सुअल हैरासमेंट का सामना करना पड़ा था। मैं कुछ फोटोग्राफर्स, पत्रकारों, मॉडल्स और वहां दूसरे लोग मौजूद थे। मैं अपनी एक दूसरी महिलाकर्मी के साथ ये इवेंट करने के लिए गई थी।'

4 of 10
zulfi syed
'इस दौरान हम वहां मौजूद कुछ मॉडल और जुल्फी सैयद से बात कर रहे थे। उसके बाद हम क्रूज के बार में गए। मैंने अपना फोन चार्जिंग के लिए जुल्फी के कमरे में लगा दिया था। डिनर और डांस के बाद मेरी सहकर्मी सोने के लिए कमरे में चली गई। मैं और जुल्फी वहां अकेले थे।'
विज्ञापन

5 of 10
zulfi syed
'तभी जुल्फी ने मुझे अचानक किस किया। मैंने भी उसे किस किया। मैंने सोचा मैं इसे किसी भी दूसरे रूप में नहीं लूंगी। मैं सोने जा रही थी तभी मुझे याद आया मेरा फोन जुल्फी के कमरे में हैं। मैंने उससे पूछा क्या मैं अपना फोन ले लूं। वो मान गया और हम साथ में कमरे की ओर चल पड़े।'
विज्ञापन

6 of 10
zulfi syed
'मैं उसके कमरे में गई और अपना फोन उठाया जो कि उसके बेड के पास था। तभी जुल्फी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। मैंने उससे पूछा कि दरवाजा क्यों बंद किया। उसने कहा, हम दोनों को पता है कि हम कहीं और नहीं जा सकते वरना मैं उसके साथ कमरे में अपना फोन लेने नहीं आती। मैंने उससे कहा मैं केवल अपना फोन लेने आई हूं।'
विज्ञापन

7 of 10
zulfi syed
नताशा ने आगे कहा कि 'मैं उठी और दरवाजे की ओर बढ़ी तभी वह सामने आ गया और जबरन मुझे खींच लिया। वो अचानक मुझे किस करने लगा। मैं खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी और कहा कि मैं ये सब बिल्कुल नहीं चाहती लेकिन वो नहीं रुका। मुझे जल्द ही एहसास हुआ मैं उसके चंगुल में फंस चुकी हूं।'

8 of 10
zulfi syed
'कमरे के बाहर कॉरीडोर में कोई नहीं था। कोई भी मेरी चीख नहीं सुन पा रहा था। उसने मुझे कसकर पकड़ रखा था। मैं नहीं चाहती थी कि मैं एक यौन शोषण पीड़ित बन जाऊं। मैंने उससे खुद को छुड़ाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। तभी मैंने अपना पासा पलटा और उससे कहा क्यों ना हम ये सब बेड पर करें। वो मुस्कुराया। जैसे ही मुझे मौका मिला मैंने दरवाजा खोला और बाहर की ओर दौड़ पड़ी।'

9 of 10
सांकेतिक तस्वीर
'मेरा दिल तेजी से धड़क रहा था और उस खाली पड़े कॉरीडोर में मैं तेजी से दौड़ पड़ी। मैंने एक बार भी नहीं सोचा कि वो मेरे पीछे आ सकता है और मुझे खींच सकता है। मैं अपने कमरे में पहुंचीं और अपनी सहकर्मी को इस बारे में पूरी बात बताई।'
विज्ञापन

10 of 10
यौन उत्पीड़न
नताशा ने लिखा, 'मैंने उससे कहा इस मामले में मुझे रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए। हम दोनों ही जानते थे कि अखबारों में ये कभी नहीं छपेगा। एक महिला ही हमेशा दोषी बताई जाती रही है। अगले दिन जुल्फी आया और मुझसे माफी मांगी। मैंने ये बातें अपने कुछ दूसरे दोस्तों के साथ शेयर कीं, सभी ने यही बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें