चिन्मयी श्रीपदा
सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट कर अपने साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट का जिक्र किया। चिन्मयी श्रीपदा ने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं 19 साल की थी तब अपनी मां के साथ एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति से मिलने गई थी। मैं अपनी मां के साथ थी लेकिन मुझे उसने अकेले अपने रूम में बुलाया। मुझे अजीब नहीं लगा क्योंकि उसने ऐसा कुछ व्यवहार नहीं किया था। लेकिन जैसे ही मैं उसके कमरे में गई उसने मुझे गले लगा लिया।