फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo में फंसे अनु मलिक तो वहीं फिर से रो पड़े श्रीसंथ, मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें

Fri, 19 Oct 2018 08:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
anu malik - फोटो : self
#MeToo में फंसे अनु मलिक
#MeToo के तहत अब संगीतकार अनु मलिक का नाम सामने आया है। उन पर गायिका श्वेता पंडित ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद मशहूर गीतकार समीर ने अनु मलिक का सपोर्ट किया है और सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। समीर ने कहा कि 'यह वाकई में बहुत चौंकाने वाली बात है कि लोग बिना किसी आधार के इतना बड़ा इल्जाम लगा देते हैं।'

पढ़ें: #Metoo में फंसे अनु मलिक पर गीतकार समीर ने किया बड़ा खुलासा, बताई- 'रिकॉर्डिंग रूम की एक-एक बात' 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nana patekar - फोटो : self
तनुश्री को नाना भेजेंगे लीगल नोटिस
एक्टर नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के लगाए यौन शोषण के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) को ये जवाब भेजा है। नाना पाटेकर ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। साथ ही वो इस मामले में तनुश्री को लीगल नोटिस भेजेंगे। इससे पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

 
विज्ञापन

3 of 5
jasleen matharu
बिग बॉस में सीक्रेट टास्क
बिग बॉस 12 में शो को आगे ले जाने के लिए मेकर्स नए-नए हथकंडे अपना रहा है। घर में सीक्रेट टास्क के जरिए कंटेस्टेंट्स के डर्टी सीक्रेट्स का खुलासा हुआ। दीपक और शिवाशीष को इन सीक्रेट के बीच अनुमान लगाना है कि ये किस कंटेस्टेंट से जुड़ा हुआ। दोनों में से जो भी जीतेगा वही घर का अगला कप्तान होगा।

पढ़ें: बिग बॉस: अनूप-जसलीन की फिर खुलेगी पोल, इन दो का अभी से छूट रहा है पसीना

4 of 5
badhai ho - फोटो : self
'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' की टक्कर
दशहरे और वीकेंड की छुट्टियों को देखते हुए बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुईं। आयुष्मान खुराना और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा की फिल्म बधाई हो और अर्जुन कपूर-परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड। बधाई हो के ट्रेलर को जबरदस्त बज मिला है ऐसे में फिल्म के पहले दिन 6-7 करोड़ का कलेक्शन रह सकता है। वहीं नमस्ते इंग्लैंड की कमाई 4 करोड़ तक हो सकती है।

पढ़ें: 51 बरस की मां प्रेग्नेंट हो जाए...कैसे दिमाग में आया 'बधाई हो' का आइडिया, निर्देशक ने खोले राज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sreesanth - फोटो : voot
श्रीसंथ पर भड़कीं सुरभि
बिग बॉस 12 में सीक्रेट रूम से निकलकर श्रीसंथ ने फिर से एंट्री ली है। वाइल्ड कार्ड से शो में एंट्री करने वालीं कॉमनर कंटेस्टेंट सुरभि राणा ने इस बार श्रीसंथ को निशाने पर लिया और खूब खरी खोटी सुनाई। टास्क के दौरान श्रीसंथ का आसानी से गेम छोड़ने की रणनीति सुरभि को बिल्कुल भी नहीं भाया।

पढ़ें: बिग बॉस में इस कंटेस्टेंट ने फिर किया श्रीसंथ का जीना दुश्वार, बाथरूम बैठ रो-रोकर किया बुरा हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें