फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Nigam: लौट के सोनू निगम टी सीरीज के दर आए, गीतकार मयूर पुरी ने लिखी 'शहजादा' के गाने की रोचक दास्तान

Wed, 15 Feb 2023 12:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
शहजादा का पोस्टर, सोनू निगम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
समय से बलवान कोई नहीं। कोरोना काल में सोशल मीडिया पर टी सीरीज के मौजूदा मालिक भूषण कुमार को पानी पी पीकर कोसने वाले गायक सोनू निगम ने अब इसी कंपनी की अगली फिल्म ‘शहजादा’ का टाइटल सॉन्ग गा दिया है। ये तो सबको पता ही है कि लॉक डाउन के दौरान जब सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुई तब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के नेपोटिज्म पर जमकर बवाल हुआ था। इस बीच सोनू निगम का भूषण कुमार से भी पंगा हो गया और उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कथित माफियाओं पर हमला बोल दिया। सोनू निगम ने टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी निशाना साधा और यहां तक कहा कि वह उन्हें अब सलेम से बचाने की विनती किया करते थे।
Valentine Day: अदिति राव ने वेलेंटाइन डे पर धर्मेंद्र को दिया गुलाब, एक्टर ने माथा चूमकर लुटाया प्यार...
विज्ञापन

2 of 6
मयूर पुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पूरे विवाद के बाद टी सीरीज और भूषण कुमार के साथ सोनू निगम के रिश्ते काफी खराब हो गए थे। किसी को भी सपने मे भी यकीन नहीं रहा होगा कि कभी सोनू निगम दोबारा टी सीरीज की किसी फिल्म के लिए गाना भी गाएंगे। लेकिन, ये चमत्कार फिल्म 'शहजादा' के टाइटल ट्रैक में हो चुका है। इस गाने को लिखा दिग्गज कथाकार व गीतकार मयूर पूरी ने है और संगीत दिया है प्रीतम ने।
TV Actress: राखी सावंत से चारू असोपा तक, इन एक्ट्रेसेस को प्यार में मिला धोखा, पतियों पर लगाए आरोप
विज्ञापन

3 of 6
मयूर पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
टी सीरीज के साथ विवाद के बावजूद सोनू निगम की टी सीरीज में वापसी की खबर से लोग काफी आश्चर्यचकित है। सोनू निगम के 'शहजादा' टाइटल ट्रैक के गाने के पीछे रोचक दास्तान क्या है, इसे जानने के लिए थोड़ा सा पीछे चलते हैं। यह कहानी साल 2004 से शुरू होती है जब जब 'शहजादा' के गीतकार मयूर पूरी और गायक सोनू निगम की एक दूसरे से पहचान हुई थी। मयूर पूरी काफी लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय है, लेकिन अचानक उन्होंने साल 2015 में इंडस्ट्री छोड़ दी थी।
Debina Gurmeet: 'राम-सीता' ने दो साल तक परिवार को नहीं लगने दी थी शादी की भनक, फिर दोबारा लिए सात फेरे

4 of 6
धूम के सेट पर मयूर पुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मयूर पूरी पटकथा लेखक, गीतकार और अभिनेता भी हैं। उन्होंने फराह खान द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' सहित कई फिल्मों के लिए गीत, पटकथा और संवाद लिखे हैं। यशराज बैनर की फिल्म 'धूम' में वह संजय गढ़वी के सहायक निर्देशक थे, यही से उनकी पहचान संगीतकार प्रीतम से हुई और प्रीतम अक्सर अपनी फिल्मों के गीत मयूर पूरी से लिखवाते हैं।
Deepika Padukone: बेशरम रंग की शूटिंग के दौरान अबराम पर दीपिका ने लुटाया था प्यार, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो
विज्ञापन

5 of 6
मेरे यार की शादी है के सेट पर मयूर पुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मयूर की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, बात साल 2004 की जब प्रीतम का फोन उनके पास आता है और वह उन्हें स्पेक्ट्रल हार्मोनी स्टूडियो में बुलाते हैं। प्रीतम ने तब मयूर पूरी से कहा, 'सोनू निगम ने मेरा एक स्क्रैच फिल्म 'चॉकलेट' के लिए गाया है और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री चाहते हैं कि मैं तुरंत आकर गीत  लिखूं। मयूर पूरी कहते हैं, 'विवेक सर और प्रीतम की हिम्मत के लिए शाबाशी कि उन्होंने सोनू भाई को बिना बोल के गाना रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया मुझ पर भरोसा करते हुए। मौके पर मैंने एक गीत 'हल्का हल्का सा नशा' लिखा जो रिलीज होने पर सुपरहिट हो गया।
Bollywood: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को मिला 'दिलफेंक आशिक' का टैग, कई अभिनेत्रियों संग फरमा चुके हैं इश्क
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मयूर पुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म के बाद मयूर पूरी ने कई फिल्मों के गीत लिखे, लेकिन अचानक किसी कारणवश 2015 के बाद गीत लिखना बंद कर दिया। मयूर पूरी कहते हैं, 'छह  साल बीत गए और लोग यह भी भूल गए कि मैं गीत लिखता था। फिर 2022 में प्रीतम का दोबारा फोन आया और कहा, 'रोहित धवन एक फिल्म बना रहा है। वह तुम्हें बुलाएगा।'  मैंने 'ढिशुम' के लिए दो गाने लिखे हैं इसलिए मैं उनके कॉल का इंतजार कर रहा था। एक बार फिर रोहित धवन का कॉल आया और मैंने 'शहजादा' के लिए टाइटल सांग लिखा।' 
Mahima Gupta: गंदी बात फेम एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन के मौके पर रचाई शादी? मांग में सिंदूर लगाए साझा की तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें