फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 के हटते ही तिलमिलाई ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, बोलीं-आज की रात मैं सो नहीं पाऊंगी

Tue, 06 Aug 2019 07:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mawra Hocane - फोटो : file photo
भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संवैधानिक अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने का बड़ा फैसला किया है। कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। मावरा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर धारा 370 पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। मावरा ने लिखा - आज की रात मैं सो नहीं पाऊंगी।
विज्ञापन

2 of 5
mawra

हम इस दुनिया को क्या बना रहे हैं? हम लोग एक-दूसरे को क्यों मार रहे हैं? हमें क्या चाहिए? क्या मानवता के लिए पॉवर इतनी जरूरी है? ईश्वर हमारी मदद करे। मावरा ने आगे लिखा- UNHRC कहां है? कश्मीर में जो हो रहा है, वो मानवता के खिलाफ है। क्या हम इतने अंधकार के दौर में रह रहे हैं? मानव जीवन को बचाने के लिए किताबों में जो कायदे-कानून हमें पढ़ाए गये, उनका क्या? क्या उनका कोई मतलब है? लोगों को जीने दीजिए। 

 

विज्ञापन

3 of 5
Mawra Hocan
हालांकि अपने इस ट्टीट के कारण मावरा को ट्रोल भी होना पड़ रहा है। यूजर्स मावरा को पाकिस्तान में ध्यान लगाने की सलाह दे रहे हैं। कुछ ने कहा कि आप फिक्र ना करें। कश्मीर की फिक्र करने के लिए भारतीय हैं। 
 

4 of 5
Mahira Khan
मावरा से पहले पाकिस्तान की जानी मानी फिल्म और टीवी अदाकारा माहिरा खान ने भी ट्वीट किया था। माहिरा ने लिखा था क्या हमने पूरी तरह उन चीजों को भुला दिया है जिनके बारे में हम बात नहीं करना चाहते हैं। लेकिन ये सिर्फ रेत पर खिंची लकीरें नहीं है, ये मासूम लोगों के मारे जाने का सवाल है। जन्नत(कश्मीर) जल रही है और हम खामोशी से रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित शाह धारा 370 पर बोलते हुए - फोटो : Twitter
भारतीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में भारी शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच ये ऐलान किया। भारत सरकार के इस बड़े फ़ैसले पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पाकिस्तान की मीडिया और आम लोगों में भी अनुच्छेद-370 खत्म किए जाने को लेकर खासी हलचल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें