इरफान खान, सुशांत सिंह, ऋषि कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के लिए साल 2020 काफी खराब साल रहा क्योंकि इस साल हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज सितारे इस दुनिया से चले गए। इरफान खान,ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत के अचानक हुए निधन ने बॉलीवुड के साथ-साथ आम जनता को भी गहरा सदमा दिया था।। बता दें कि इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन कैंसर के चलते हुआ था तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी। इतना ही नहीं हॉलीवुड के भी कई सितारे भी पिछले साल इस दुनिया से चले गए। अब इरफान,ऋषि, सुशांत सिंह राजपूत सहित इन सितारों सहित विश्व प्रसिद्ध 28 हस्तियों को 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (IFFI) समारोह में श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इरफान खान, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर सहित 28 हस्तियों को इफ्फी में दी जाएगी श्रद्धांजलि