फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीयू सिनेमा पार्ट 2: इस देसी एप पर देखिए मार्वेल की ये 7 फिल्में, एंटमैन और डॉ. स्ट्रेंज की एंट्री

Wed, 25 Mar 2020 10:28 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
एमसीयू सिनेमा पार्ट 2 - फोटो : Marvel Studios
विज्ञापन
मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्मों के पीछे जिस एक शख्स ने अपना पूरा जीवन होम कर दिया है, वह है कैविन फाएजी। तमाम स्टूडियोज से कभी पंगा, कभी दंगा, लेकिन मकसद सिर्फ एक और वो ये कि एमसीयू की किसी तरह बड़ा और बेहतर बनाते रहना। इस सफर में कैविन को राबर्ट डाउनी जूनियर, जॉन फैवर्यू और रूसो ब्रदर्स जैसे अनमोल साथी मिले। एमसीयू की पिछली फिल्म थी स्पाइडर फॉर फ्रॉम द होम और अगली फिल्म होगी ब्लैक विडो। ब्लैक विडो की एमसीयू में एंट्री काफी दिलचस्प तरीके से होती है। एमसीयू की ये कहानियां फिल्म दर फिल्म आगे बढ़ती हैं और बीच में किसी एक फिल्म के मिस हो जाने से कहानी का तारतम्य टूटती है। इस सीरीज में एवेंजर्स के नाम से आने वाली फिल्मों में ये सुपरहीरो मिलकर किसी बड़े दुश्मन का मुकाबला करते हैं। अपनी सोलो फिल्मों में इनके किरदार के दूसरे वैयक्तिक रंग सामने आते हैं। एमसीयू की पहली सात फिल्मों के बारे में आपने इस सीरीज की पहली कड़ी में पढ़ा। अब आगे..
विज्ञापन

2 of 8
थोर: द डार्क वर्ल्ड - फोटो : Marvel Studios
थोर: द डार्क वर्ल्ड (2013)
गैलेक्सी की दूसरे ग्रहों में मची हलचल से धरती पर हो रही साजिशों के तार इस फिल्म में थोड़े और मजबूत होते हैं। थोर धरती पर आकर फिर से अपनी महिला दोस्त से मिलता है जो अंतरिक्ष विज्ञानी है। इस बीच उसे ये भी पता चलता है कि हजारों साल पहले अज्ञातवास में चला गया दुष्ट मैलेकीथ लौट आया है, उसके पास डार्क एल्वेस की सेना है और वह तलाश रहा है तबाही का सबसे खतरनाक स्रोत – ईथर। उधर, एसगार्ड ग्रह पर लोकी को जेल में डाल दिया गया है, लेकिन इस खतरे से उबरने के लिए थोर उसकी मदद लेने का फैसला करता है। फिल्म में कैप्टन अमेरिका भी थोड़ी देर के लिए दिखता है। ये फिल्म आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। अगर आपके पास जियो का कनेक्शन नहीं भी है तो भी इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप अपने किसी परिचित के मोबाइल नंबर की मदद से जियो सिनेमा देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 8
कैप्टन अमेरिका: द विन्टर सोल्जर - फोटो : Marvel Studios
कैप्टन अमेरिका: द विन्टर सोल्जर (2014)
एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में निर्देशक जोड़ी एंथनी रूसो और जो रूसो की एंट्री इसी फिल्म से हुई। इन निर्देशक भाइयों ने कैप्टन अमेरिका को पहले से बेहतर और ताकतवर इंसान के रूप में पेश किया। फिल्म की कहानी खुफिया एजेंसी शील्ड में काम करना शुरू कर चुके स्टीव रोजर्स (कैप्टन अमेरिका) के उस मिशन के बारे में है, जिसमें उसे एक खतरनाक कातिल का पता लगाना है। ये खतरनाक कातिल विंटर सोल्जर के नाम से जाना जाता है। सीरीज में यहां एक नया किरदार जुड़ता है फाल्कन जिसके पास उड़ सकने के लिए पक्षियों जैसा एक कृत्रिम सूट है। फिल्म में नताशा रोमनऑफ यानी ब्लैक विडो भी है। इसी फिल्म में इस बात का भी खुलासा होता है कि खतरनाक संगठन हाइड्रा ने शील्ड में भी घुसपैठ कर ली है। स्टार्क टावर के एवेंजर्स टॉवर बन जाने की झलक फिल्म में मिलती है और सीरीज में आगे दिखने वाले एक और किरदार स्टीफन स्ट्रेंज का जिक्र भी इस फिल्म में होता है। ये फिल्म भी आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। अगर आपके पास जियो फोन है तो ये एप पहले से लोडेड है। जियो सिनेमा एप आप किसी भी मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं या अपने लैपटॉप पर भी इसे देख सकते हैं। स्मार्ट टीवी के लिए ये एप फायरस्टिक में मौजूद है।

4 of 8
गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी - फोटो : Marvel Studios
गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी (2014)
एवेंजर्स सीरीज की इस 10वीं फिल्म में एक नए किरदार की एंट्री होती है, जिसका नाम है स्टार लॉर्ड। आम जिंदगी में उसे पीटर क्विल के नाम से पुकारा जाता है। दम तोड़ती मां से एक तोहफा लेकर अस्पताल से भागे पीटर का बचपन में ही अपहरण हो जाता है। क्यों, इसकी कहानी इस फिल्म के सीक्वेल में खुलती है। पीटर क्विल एक ऐसे गोले का चुराने का ठेका ले लेता है, जो दरअसल थैनॉस को चाहिए। और थैनॉस ने ये काम रोनन को सौंपा है। फिल्म में थैनॉस की गोद ली हुई बेटी नेबुला है। अनाथ गमोरा है, जिसे थैनॉस ने खतरनाक ट्रेनिंग दी है। लोमड़ी सा दिखता किरदार रॉकेट है, जिस पर लैब में इतने प्रयोग किए गए कि वह न सिर्फ बोलता है बल्कि हर उस काम में एक्सपर्ट है जो कोई भी दूसरा एवेंजर कर सकता है। इस फिल्म में एक और शक्तिशाली पत्थर एवेंजर्स की कहानी से आ जुड़ता है। ये फिल्म भी आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन - फोटो : Marvel Studios
एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन (2015)
अल्ट्रॉन एक सॉफ्टवेयर है जो एवेंजर्स और दुनिया की तबाही के लिए बनाया गया है। आयरनमैन इसे अपनी लैब में ले आता है जहां वह लैब को चलाने वाले सॉफ्टवेयर को करप्ट कर देता है और खुद एक नई इंसानी शक्ल लेने की कोशिश करने लगता है। आयरनमैन अपनी लैब के मूल सॉफ्टवेयर से अल्ट्रॉन को अलग करने की कोशिश कर रहा होता है, उधर दूर दक्षिण कोरिया में हाइड्रा के लोगों ने इंसानी ऊतक तैयार करने वाली एक वैज्ञानिक को अल्ट्रॉन को इंसानी शरीर देने के लिए बंधक बना रखा है। इस सारे दांवपेंच के बीच जन्म होता है, विजन का। और, उसके माथे पर लगा है करामाती शक्तिशाली पत्थर यानी इनफिनिटी स्टोन। फिल्म में कैप्टन अमेरिका, आयरनमैन, थोर, हल्क, ब्लैक विडो, हॉक आई मिलकर अल्ट्रॉन से भिड़ते हैं, जिसने अपने जैसे लाखों अल्ट्रॉन तैयार कर लिए हैं। फिल्म में वाइब्रेनियम का जिक्र भी आता है, जिसके तार आगे चलकर ब्लैकपैंथर से जुड़ते हैं। यहीं पहली बार थैनॉस का वो मजबूत दस्ताना दिखता है जिसमें इनफिनिटी स्टोन्स सजाने के लिए इनफिनिटी वॉर छिड़ता है। ये फिल्म भी आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
एंटमैन - फोटो : Marvel Studios
एंटमैन (2015)
एंटमैन एवेंजर्स सीरीज का ये नया किरदार पांच साल पहले ही कहानी में आया। वैज्ञानिक हैंक पाइम ने ऐसी तकनीक खोज निकाली है जिसमें एक खास सूट पहनकर इंसान का आकार चींटी जैसा हो जाता है लेकिन उसकी ताकत लाखों गुना बढ़ जाती है। उसे लगता है इस तकनीक का दुरुपयोग हो सकता है तो वह इसे छुपा देता है। बरसों बाद उसकी इस तकनीक का व्यावसायिक उत्पादन करने की कोशिश उसका ही उत्तराधिकारी कर रहा होता है जिसका हैंक विरोध करता है। स्कॉट नामक एक चोर एक दिन कड़ी सुरक्षा में रखा हैंक का ये सूट चुरा लेता है तो हैंक को लगता है कि स्कॉट ही एंटमैन बनने का सही हकदार है। स्कॉट को हैंक इसके लिए तैयार करता है और इस तकनीक के दुरुपयोग की साजिश पर पानी फेर देता है। फिल्म के एंड क्रेडिट्स में कैप्टन अमेरिका, फॉल्कन और विंटर सोल्जर दिखते हैं और सीरीज की अगली फिल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर का बेस सेट करते हैं। ये फिल्म भी आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर - फोटो : Marvel Studios
कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016)
एमसीयू की इस फिल्म में सीरीज में अब तक दिखे एवेंजर्स के बीच ही घमासान मच जाता है। अल्ट्रॉन से मुकाबले के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के बाद तमाम देश मिलकर संयुक्त राष्ट्र में एवेंजर्स के लिए कायदे कानून बनाने का मसौदा पेश करते हैं। इसे स्वोकिया समझौते का नाम मिलता है। लेकिन, कैप्टन अमेरिका इससे सहमत नहीं है। इस बीच वकांडा के राजा की बम विस्फोट में मौत हो जाती है और एवेंजर्स के बीच युद्ध छिड़ जाता है। इसी फिल्म में पहली बार ब्लैक पैंथर की एवेंजर्स सीरीज में एंट्री होती है और स्पाइडर मैन का किरदार भी एवेंजर्स में शामिल होता है। आयरनमैन से मिले नए सूट को पहनकर स्पाइडर मैन तमाम करतब भी दिखाता है। ये फिल्म घर बैठे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। अगर आपके पास जियो फोन है तो ये एप पहले से लोडेड है। जियो सिनेमा एप आप किसी भी मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं या अपने लैपटॉप पर भी इसे देख सकते हैं। स्मार्ट टीवी के लिए ये ऐप फायरस्टिक में मौजूद है।


 

8 of 8
डॉक्टर स्ट्रेंज - फोटो : Marvel Studios
डॉक्टर स्ट्रेंज (2016)
एवेंजर्स सीरीज की इस फिल्म से एक नए किरदार की एमसीयू में एंट्री होती है। डॉक्टर स्टीफन स्ट्रेंज दुनिया का सबसे मशहूर और हुनरमंद न्यूरोसर्जन है, उसे मौत के मुंह में जा चुके मरीजों को भी बचा लेने में महारत हासिल है। लेकिन, एक कार एक्सीडेंट में खुद डॉक्टर स्ट्रेंज अपाहिज हो जाता है। मेडिकल साइंस से मदद न मिलती देख वह काठमांडू पहुंचता है और पारलौकिक तरीकों से खुद को ठीक भी कर लेता है। पश्चिम की कहानी में ये पूरब का छौंका है। डॉक्टर स्ट्रेंज दूसरे ग्रहों से धरती पर होने वाले हमलों को रोकने की जिम्मेदारी लेता है और फिल्म के आखिर में उसकी मुलाकात थोर से होती है।

लॉकडाउन में देख सकते हैं एवेंजर्स की अब तक की पूरी कहानी, ये रही पहली सात फिल्मों की ओटीटी लिस्ट


 
विज्ञापन
Next