फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies On Marital Rape: प्रवोक्ड से लेकर सात खून माफ तक, मैरिटल रेप पर आधारित हैं ये फिल्में और सीरीज

Tue, 17 May 2022 09:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

देश में इन दिनों मैरिटल रेप को चर्चा जोरों पर है। हाल ही में इस बारे में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया था। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी भी बहस जारी है।
विज्ञापन
1 of 7
Movies On Marital Rape - फोटो : Social media

देश में इन दिनों मैरिटल रेप को चर्चा जोरों पर है। हाल ही में इस बारे में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया था। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी भी बहस जारी है। ताजा खबरों के मुताबिक यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि इस मामले पर देश की सर्वोच्च अदालत क्या फैसला सुनाती है। खैर ये तो बाद की बात है। मैरिटल रेप हमेशा से ही बहस का मुद्दा रहा है। इस विषय पर भारतीय सिनेमा में लगाचार फिल्म्स और सीरीज बनाई गई है। आइए जानते हैं  मैरिटल रेप पर बनी ऐसी ही कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 7
कीर्ति कुल्हरी (क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2) - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्रिमिनल जस्टिस- 2

कीर्ति कुल्हारी, पंकज त्रिपाठी और अनुप्रिया गोयंका अभिनीत यह सीरीज पूर तरह से मैरिटल रेप पर आधारित है। सीरीज में अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कीर्ति का किरदार खुद मैरिटल रेप का शिकार है। यह सीरीज इस विषय को मुखरता से उजागर करती है।

विज्ञापन

3 of 7
लिप्स्टिक अंडर माय बुर्का - फोटो : Social media

लिप्स्टिक अंडर माय बुर्का

लिप्स्टिक अंडर माय बुर्का ऐसी फिल्म थी, जिसने समाज के हर वर्ग को आइना दिखाया। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा का किरदार मैरिटल रेप पीड़ित दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस फिल्म वह पति के शोषण और घरेलू हिंसा की शिकार भी बताई गई हैं। 

4 of 7
पार्च्ड - फोटो : Social media

पार्च्ड

राधिका आप्टे, सुरवीन चावला और सयानी गुप्ता स्टारर फिल्म पार्च्ड में भी मैरिटल रेप का प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में न सिर्फ मैरिटल रेप बल्कि बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दे भी दिखाए गए हैं। 

विज्ञापन

5 of 7
आकाशवाणी - फोटो : अमर उजाला

आकाशवाणी

नुसरत भरुचा अभिनीत आकाश वाणी एक कॉलेज ड्रामा फिल्म है। फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो घरवालों के खिलाफ शादी कर लेती है। लेकिन बाद में उसे मैरिटल रेप का सामना करना पड़ता है। वह इस बारे में अपने घरवालों को भी बताती है, लेकिन वह उसे ससुराल में ही रहने की सलाह देते हैं। 

विज्ञापन

6 of 7
प्रवोक्ड - फोटो : Social media

प्रवोक्ड

ये फिल्म किरणजीत अहलूवालिया की असली कहानी पर आधारित है। फिल्म उन्हें दस साल तक मिले मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना को दिखाया गया है। इस फिल्म में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सात खून माफ - फोटो : Social Media

सात खून माफ

विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा सुसाना के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में सुसाना का तीसरा पति उनके साथ जबरदस्ती करता है और समाज उसे ही दबाती है। अंत में परेशान होकर वह अपने पति की हत्या कर देती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें