शहनाज गिल साड़ी
- फोटो : instagram/shehnaazgill
उन्होंने बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उन्हें खुश रहने के लिए ट्रोल किया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि सिद्धार्थ हमेशा चाहते थे कि वह खुश रहें। शहनाज ने कहा था, 'अगर मुझे हंसने का मौका मिला, तो मैं हंसूंगी, मैं खुश रहूंगी। अगर मेरा दिवाली मनाने का मन है तो मैं दिवाली मनाऊंगी क्योंकि जिंदगी में खुशी बहुत महत्वपूर्ण है। आपने मुझसे यह पूछा इसलिए आज मैं पहली बार इस बारे में बात कर रही हूं वरना चाहे कोई कुछ भी कहे मैं कभी इस पर बात नहीं करती।'