फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दानी 2 की पुलिस अधीक्षक अब बनेंगी न्यूज एंकर, फिल्म के प्रचार के लिए रानी मुखर्जी का नया पैतरा

Mon, 02 Dec 2019 07:39 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
रानी मुखर्जी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ होने वाले घिनौने अपराधों पर बनी फिल्म मर्दानी 2 की अभिनेत्री रानी मुखर्जी देश में हुईं हाल की कुछ वारदात को लेकर बहुत दुखी हैं। महिलाओं के साथ क्रूरता की इन घटनाओं ने रानी को इतना विचलित कर दिया है कि अब वह न्यूज एंकर बनकर इन मामलों के बारे में लोगों से खुलकर बात करना चाहती हैं।

विज्ञापन


रानी कहती हैं, “मर्दानी 2 का उद्देश्य भारत में किशोरों द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अंजाम दिए जा रहे जघन्य अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके पीछे मेरा मकसद किशोरों में तेजी से बढ़ रहीं हिंसक अपराधों की प्रवृत्ति के गंभीर सामाजिक खतरे को सामने लाने के लिए अपनी ओर से थोड़ा प्रयास करना है। मैं देश भर में घटित हो रहे किशोर अपराधों के चौंकाने वाले मामलों पर लोगों से बात करने के लिए ही ये शुरुआत कर रही हूं।”

रानी कहती हैं कि हम सभी इसका सामना कर रहे हैं और इसे बदलने की जरूरत है। एक महिला और एक मां के रूप में मैं इन बेनाम और चेहराविहीन अपराधियों से हो रहे सामाजिक खतरे को लेकर बहुत डर गई हूं,क्योंकि इनकी उम्र कम है और ये अपराधियों की तरह दिखते भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस मुद्दे से निपटने और इस खतरे से अपनी बेटियों और परिवारों को बचाने के लिए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bigg Boss 13: वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले बोलीं मुधरिमा तुली, 'मैंने कोई योजना नहीं बनाई है'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें