फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता की हादसे में मौत, अमेरिका में शो के बाद लौट रही थी घर

Fri, 15 Nov 2019 12:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
geeta mali - फोटो : social media
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गीता माली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई । ये हादसा मुंबई-आगरा हाईवे पर हुआ । वह अपने गृहनगर नासिक के लिए जा रही थी । गीता के साथ उनके पति विजय माली भी थे । इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए । 
विज्ञापन

2 of 5
geeta mali - फोटो : social media
दोनों को शाहपुर रूरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । अस्पताल में ही गीता की मौत हो गई। गीता जिस कार से जा रही थीं, वह सड़क के किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई । गीता अमेरिका में अपना शो खत्म करके गुरुवार को घर लौट रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
geeta mali - फोटो : social media
अमेरिका से मुंबई पहुंचने के बाद गीता ने फेसबुक पर एयरपोर्ट की सेल्फी भी क्लिक की थी । उन्होंने पोस्ट करके बताया था कि वो घर वापस लौटकर बहुत खुश हैं। बता दें, पिछले दो महीनों से गीता अमेरिका में थीं। 

4 of 5
geeta mali - फोटो : social media
गीता माली का अपना म्यूजिकल बैंड था, जिसका नाम गीत गंगा म्यूजिकल बैंड है। गीता ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर डिग्री ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
geeta mali - फोटो : social media
गीता नासिक की एक उभरती हुई प्रतिभा थीं । उनकी आखिरी परफॉर्मेंस न्यूयॉर्क में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी । 
 

बैक टू बैक सात हिट फिल्म देकर बोले आयुष्मान, लीक तोड़ने की हिम्मत ही सफलता की पहली सीढ़ी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें