फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता आशुतोष भाकरे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कुछ दिनों से थे डिप्रेशन के शिकार

Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशुतोष भाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति और अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या कर ली है। वो 32 वर्ष के थे। आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर खुदकुशी की। अभी तक उनके आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

2 of 5
आशुतोष भाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, आशुतोष भाकरे पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था। जिसके जरिए उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया था कि कोई भी व्यक्ति आत्महत्या क्यों करता है।
विज्ञापन

3 of 5
आशुतोष भाकरे, मयूरी देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
आशुतोष ने अभिनेत्री मयूरी देशमुख से 21 जनवरी 2016 को शादी की थी। मयूरी को सीरियल 'खुलता काली खुलेना' (Khulta Kali Khulena) से जाना जाता है। वहीं आशुतोष ने फिल्म 'इच्छार थारला पक्का' (Ecchar Tharla Pakka) में काम किया था।

4 of 5
आशुतोष भाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
आशुतोष के निधन के बाद उनके प्रशंसकों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। उनके निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आशुतोष अपने पीछे पत्नी मयूरी देशमुख, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से एक के बाद एक दुखद खबर आ रही है। बीते 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया। बॉलीवुड की कई हस्तियों से लेकर उनके फैंस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है।

'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, परिवार के सदस्यों में भी हल्के लक्षण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें