फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर अभिनेत्री के साथ पार्टी में हुई छेड़छाड़, तीन लोगों के खिलाफ की शिकायत

Fri, 07 Feb 2020 09:58 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manasi Naik - फोटो : Social Media
मराठी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मानसी नाईक के साथ छेड़छाड़ का मामला सामना आया है। उन्होंने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मानसी का आरोप है कि एक पार्टी के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन

2 of 5
Manasi Naik - फोटो : Social Media
मानसी एक समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। इस कार्यक्रम का आयोजन पुणे के युवा सेना प्रमुख के जन्मदिन पर किया गया था। जब अभिनेत्री अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रही थीं तो उनके साथ छेड़छाड़ की गई। मानसी ने यह भी आरोप लगाया है कि उस व्यक्ति ने उन्हें मंच के पास डराने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 5
Manasi Naik - फोटो : Social Media
मानसी नाईक ने मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साकीनाका पुलिस ने जांच को रानगांव पुलिस को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि ये शिकायत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।

4 of 5
Manasi Naik - फोटो : Social Media
कुछ दिन पहले मानसी ने सोशल मीडिया पर अपनी रिलेशनशिप को लेकर एलान किया था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'इस साल, मैंने खुद को प्यार और प्रतिबद्धता के साथ उपहार देने का फैसला किया। सोचिए..मुझे क्या मिला है? एक मेहनती, समर्पित, वफादार और प्रतिबद्ध शख्स। हां, मैं प्यार में हूं। प्रदीप खरेरा मेरी दुनिया में आपका स्वागत है। मुझे जन्मदिन मुबारक हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manasi Naik - फोटो : Social Media
मानसी टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने लोकप्रिय आइटम नंबर रिक्शावाला, बाई वाड्यावर या, और अन्य गानों से सुर्खियों में आईं थीं। इसके आलावा मानसी कई टेलीविजन शो में भी नजर आ चुकी हैं।

इस साल दिसंबर में होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी! ये रही पूरी डिटेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें