manushi chhillar
- फोटो : G. pal
हाल ही में जब यूनिवर्सिटी ने मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर को कॉलेज बदलने की एनओसी जारी की थी तो आरोप लगाया गया था कि मेडिकल कॉलेज ने एनओसी देते समय नियमों को ताक पर रख दिया। यही नहीं उसपर आम और खास में भेदभाव करने का भी आरोप लगाया गया। कहा गया कि साल 2017 में कॉलेज बदलने के लिए एक कश्मीरी छात्रा ने एनओसी मांगी थी, जिस पर आज तक विचार नहीं किया गया, लेकिन मानुषी को यूनिवर्सिटी से केवल 15 दिन में एनओसी जारी कर दी गई।