फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फुकरे' एक्टर अली फजल की LEAK हुईं प्राइवेट फोटो, वीडियो शेयर कर कहा- 'हां मैं ही हूं'

Sun, 24 Feb 2019 08:59 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ali fazal
हाल ही में एक वेब सीरीज में खतरनाक रोल कर सुर्खियों में आए अभिनेता अली फजल साइबर क्राइम का बड़ा शिकार हुए हैं। खबर है कि बीते शनिवार को उनकी कुछ निजी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। एक्टर ने एक वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है। वहीं, फोटो अब इंटरनेट से हटा ली गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ali fazal
अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने इसको बहुत ही घिनौना काम बताया है। वीडियो में अली ने यह भी स्वीकार किया यह उन्हीं की निजी तस्वीरें हैं। वीडियो में वह इस मामले में जांच करवाने की भी बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ali Fazal‬ and ‪Richa Chadda
इससे पहले अभिनेत्री रिचा चढ्ढा संग रिलेशनशिप पर बोलते हुए अभिनेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था ' मुझे लगता है यह अजीब है, क्योंकि मैं हम दोनों में बहुत शर्मिला पर्सन हूं, मुझे रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं है क्योंकि मैं अभी हमारे फासले को इन्जॉय करता हूं, लोग चाहे कितने ही सवाल करें लेकिन मैं अपनी पर्सनल लाइफ को निजी ही रखता हूं।'  

4 of 5
ali fazal
बता दें कि अली को फिल्म 'थ्री इडियट्स', 'फुकरे' और 'फुकरे 2' जैसी फिल्मों में देखा गया है। अली की यह तीनों फिल्में बहुत ही हिट साबित रही थीं। हालांकि फिल्म 'थ्री इडियट्स' में अली का बेहद छोटा किरदार भले ही था लेकिन यादगार था। वहीं, फिल्म 'फुकरे' के दोनों पार्ट में अली का रोल दमदार दिखाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa chadha and Ali fazal
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेता और अभिनेत्री की प्राइवेट फोटो इस तरह लीक हुई हो। इससे पहले साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन, अभिनेत्री हंसिका मोटवानी, टीवी अभिनेत्री सारा खान और मोना सिंह भी इस दंश को झेल चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें