फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस वर्ल्ड को ऑफर हुई ऐसे निर्माता की फिल्म, जिसके बनने से पहले ही हिट की गारंटी

Fri, 19 Jan 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Manushi Chhillar
डब्बू रतनानी के कैलेंडर में बोल्ड लुक में नजर आईं मानुषी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। यह बात तो आपने पहले भी सुनी होगी लेकिन वो किस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी इस पर नया खुलासा हुआ है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
manushi chhillar - फोटो : G. pal
खबरों की मानें तो मानुषी करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' में नजर आ सकती हैं। इस बात का खुलासा India.com से बात करते हुए एक सूत्र ने किया। सूत्रों की मानें तो करण की मानुषी से मुलाकात एक इंवेंट के दौरान हुई थी। इसके बाद फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड के दौरान हुईं। करण मानुषी की खूबसूरती और आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हैं। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि करण उन्हें अपनी आगामी फिल्म में ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Student of the Year 2
ऐसे में सबसे पहले जिस फिल्म का नाम सामने आया है वह 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' है। कहा जा रहा है करण मानुषी को इस फिल्म में कास्ट कर सकते हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का नाम पर मुहर लग गई हैं ऐसे में दूसरी एक्ट्रेस का नाम अभी भी फाइनल नहीं हुआ है।

4 of 5
मानुषी छिल्लर - फोटो : ANI
शुरुआत में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर का नाम सामने आया था लेकिन दोनों ही अलग अलग फिल्मों से डेब्लू कर रही हैं। ऐसे में मानुषी के नाम की काफी चर्चा है। हालांकि कुछ दिन पहले ऐसा कहा जा रहा था कि मानुषी सलमान खान के प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manushi Chhillar
फिलहाल ये देखना दिलचस्प होगा कि मानुषी बॉलीवुड में किस फिल्म से अपना डेब्यू करेंगी। आपको बता दें मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब इसी साल जीता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें