फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manthan: दोबारा रिलीज हुई क्लासिक फिल्म 'मंथन', स्क्रीनिंग पर दिग्गज सितारों ने की शिरकत

Sat, 01 Jun 2024 10:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मंथन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्याम बेनेगल की क्लासिक फिल्म 'मंथन' इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है। साल 1976 में रिलीज हुई इस फिल्म का हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में हैरिटेज फाउंडेशन की ओर से वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था। प्रीमियर को मिली शानदार प्रतिक्रिया से उत्साहित हेरिटेज फाउंडेशन और गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने पीवीआर-आईएनओएक्स लिमिटेड के साथ मिलकर इसे फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज किया है। सिनेपोलिस इंडिया की ओर से यह फिल्म 1 और 2 जून, 2024 को पूरे भारत के 50 शहरों और 100 सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
Suriya 44: 'सूर्या 44' से जुड़ीं पूजा हेगड़े, इस मलयालम अभिनेता ने भी कार्तिक की फिल्म के लिए कसी कमर
विज्ञापन

2 of 6
मंथन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई के एरॉस सिनेमा में आज यानी 1 जून को फिल्म का प्रीमियर हुआ। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। फिल्म के प्रीमियर पर नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी रत्ना पाठक के साथ नजर आए। नीला कुर्ता और सफेद पायजामा में नसीरुद्दीन शाह का अंदाज काफी सादगी भरा था। 
विज्ञापन

3 of 6
मंथन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, इस कार्यक्रम में जैकी श्रॉफ भी दिखे। काले चश्मे और हैट के साथ ब्लैक एंड वाइट शर्ट में वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। नसीरुद्दीन शाह और जैकी श्रॉफ की दोस्ती वर्षों पुरानी है। दोनों सितारे पर्दे पर फिल्म कर्मा में साथ काम भी कर चुके हैं।

4 of 6
मंथन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट में फिल्म के निर्देशक श्याम बेनेगल भी नजर आए। वहीं, कुलभूषण खरबंदा भी प्रीमियर पर कैजुअल लुक में पहुंचे। साल 1977 में उनकी इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। 
विज्ञापन

5 of 6
मंथन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंथन की मुख्य अभिनेत्री दिवंगत स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। अभिनेता के साथ उनकी मंगेतर प्रिया बनर्जी भी दिखीं। ब्लैक सूट में प्रतीक काफी हैंडसम लग रही थीं। वहीं, साड़ी में पूजा भी बला की खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंथन स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रीमियर पर अली फजल अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ दिखे। हीरामंडी में हाल ही में नजर आईं ऋचा बेबी बंप के साथ फोटो क्लिक कराती दिखीं। उनके अलावा कार्यक्रम में स्वरा भास्कर को देखा गया। 
Dalljiet Kaur: निखिल पर आरोपों के बाद दलजीत कौर ने साझा किया शादी का वीडियो, पोस्ट डिलीट कर होने लगीं ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें