बेटे के साथ मंसूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शर्त पर हुई दोनों की शादी
मंसूर अली खान और शर्मिला टैगोर के रिश्ते में सबसे बड़ी दीवार धर्म की थी, जिसे शर्मिला टैगोर ने तोड़ दिया था। शर्मिला टैगोर के सामने नवाब पटौदी की मां ने एक शर्त रखी थी, जिसे पूरा करने के बाद ही शर्मिला की मंसूर से शादी हो सकती थी। नवाब पटौदी की मां चाहती थीं कि शर्मिला इस्लाम अपनाएं, जिसके लिए वह राजी भी हो गईं। शर्मिला आयशा सुल्तान बन गईं। दूसरी तरफ शर्मिला ने भी मंसूर के सामने शादी से पहले एक शर्त रखी। उन्होंने कहा था कि अगर एक मैच में मंसूर पटौदी एक साथ तीन छक्के लगाएंगे तो ही वह शादी करेंगी। अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो पता नहीं, पर इस बात की खूब चर्चा होती है। इसके बाद दोनों ने 27 दिसंबर 1968 को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।