अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस मामले में पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। अब इस मामले में भाजपा नेता मनोज तिवारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से कहा कि 43 दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की।