फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Tiwari Birthday: संघर्ष के दिनों में रेलवे स्टेशन पर सोते थे मनोज तिवारी, पहली पत्नी को तलाक देकर लॉकडाउन में की दूसरी शादी

Mon, 01 Feb 2021 09:54 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पत्नी और बेटी के साथ मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भोजपुरी फिल्मों में गायिकी से लेकर अभिनय और राजनीति तक पहुंचकर अपने पैर जमाने में मनोज तिवारी ने कई उतार चढ़ाव देखे। एक फरवरी को मनोज तिवारी का जन्मदिन है ऐसे में आपको हम बताते हैं उनके संघर्ष के दिनों की कुछ ऐसी कहानियां जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
मनोज तिवारी - फोटो : PTI
उन्होंने साल 2004 में 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। मनोज की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और उन्हें घर-घर में पहचान मिल गई। 30 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 7
मनोज तिवारी - फोटो : ANI
जो लोग थोड़ी बहुत भी भोजपुरी समझते हैं, उनकी जुबान पर मनोज के गाए हुए 'रिंकिया के पापा...', 'जिया हो बिहार के लाला...', 'गोरिया चांद के अंजोरिया...' और 'हाफ पैंट वाली से...' जैसे गाने रहते हैं। मनोज अपने गानों के जरिए चर्चा में रहते हैं।
 

4 of 7
Manoj Tiwari - फोटो : Social Media
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मनोज कहते हैं कि चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना, प्लेटफॉर्म पर सोना सब याद आता है। मुझे लोगों ने बहुत प्यार दिया। मुझे नहीं पता था कि चलते-चलते मुझे नरेंद्र मोदी जी मिल जाएंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
मनोज तिवारी - फोटो : amar ujala
गायन और अभिनय में जड़ें जमा लेने के बाद मनोज तिवारी राजनीति में भी उतरे। साल 2009 में उन्होंने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। चुनाव में वो वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से लड़े और हार गए थे। साल 2013 में मनोज भाजपा में शामिल हो गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 7
manoj tiwari
अब यह हाल है कि तिवारी आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिनों 50 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बनने के बाद वो चर्चा में आए थे। जी हां, साल 2020 में ही उन्होंने दूसरी शादी की है, जिसके बाद वो दोबारा पिता भी बने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनोज तिवारी अपनी पहली और दूसरी पत्नी के साथ - फोटो : फाइल
लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी। सुरभि भोजपुरी गायिका हैं और वह तिवारी के प्रशासनिक काम को देखती थीं। मनोज तिवारी के मुताबिक, इस शादी के लिए उनकी बेटी जिया ने कहा था। जिया और सुरभि के बीच अच्छे रिश्ते हैं। अपनी और सुरभि की शादी की बात को मनोज तिवारी ने छिपाकर रखा था। 30 दिसंबर को जब उनकी बेटी का जन्म हुआ तब जाकर लोगों को पता चला कि उन्होंने फिर से शादी की है। पहली पत्नी से मनोज ने करीब दस साल पहले ही तलाक ले लिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें