फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जाकर पूरी हुई फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग, सेट पर लौटे संजय दत्त को निर्देशक ने बताया ‘फाइटर’

Mon, 01 Feb 2021 09:31 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'पृथ्वीराज' की लोकेशन पर अभिनेता संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की जिस फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को पूरा मान लिया गया था, उसमें अभिनेता संजय दत्त का पांच दिनों का काम अभी बाकी ही था। संजय दत्त ने अपना काम अब पांच दिन के एक शेड्यूल में खत्म कर लिया है। और, फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक रूप से फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग पूरी होने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Manushi Chhillar and Akshay Kumar Prithviraj film muhurat puja - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
शूटिंक के बाद फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि संजय दत्त की हाल ही में बिगड़ी सेहत को देखते हुए सेट पर स्वास्थ्य से जुड़ी सावधानियों का अतिरिक्त सतर्कता के साथ  पालन किया। वह कहते हैं, "इस फिल्म को पूरा करने के लिए हमें संजय दत्त के साथ बेहद कम हिस्से की शूटिंग करनी थी और हमने इसे पांच दिन के शेड्यूल में पूरा कर लिया। कोरोनोवायरस और उनकी सेहत को देखते हुए, हमने स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सावधानियों का हर संभव तरीके से पालन किया ताकि फिल्म के सेट को उनके लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।"
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'पृथ्वीराज' की लोकेशन पर अभिनेता संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चंद्र प्रकाश कहते हैं, “वाईआरएफ ने कोरोनोवायरस महामारी के दौर में अपनी बड़ी बजट की सभी फिल्मों की शूटिंग को जारी रखी है और सुरक्षा के लिए उन्होंने बेहद कारगर सिस्टम तैयार किया है। वाईआरएफ ने अपनी फिल्मों के क्रू-मेंबर्स के लिए एक बायो-बबल बनाया गया है। पृथ्वीराज की शूटिंग भी इसी तरह से पूरी की गई और शुक्र है कि हमारे सेट पर किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई।”

4 of 5
मोहल्ला अस्सी की शूटिंग के दौरान सनी देओल - फोटो : file photo
अपनी पिछली फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ के लिए लंबे समय तक चर्चा में रहे निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी के मुताबिक फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में संजय ने दिलो जान से काम किया है। वह कहते हैं, “संजय बेहद प्रोफेशनल एक्टर हैं और इस फिल्म में उनकी मौजूदगी से हमें बेहद खुशी है। उनकी सेहत को लेकर हम सभी काफी चिंतित थे लेकिन संजय एक फाइटर हैं और उन्होंने दिखाया कि वह किसी भी परिस्थिति से हार मानने वाले नहीं हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला
यशराज फिल्म्स के 50 साल के इतिहास की सबसे बड़ी ऐतिहासिक फिल्म मानी जा रही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ दिलेर  राजा 'पृथ्वीराज चौहान' की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है। अक्षय कुमार फिल्म के टाइटल रोल में हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने उनकी प्रेमिका संयोगिता की भूमिका निभाई है। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

पढ़ें: Kapil Sharma Baby Boy: दोबारा पिता बने कपिल शर्मा, गिन्नी ने बेटे को दिया जन्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें