फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की पहली सालगिरह पर मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि ने साझा कीं तस्वीरें, लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

Tue, 27 Apr 2021 01:30 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी - फोटो : फेसबुक
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में उन्होंने अपने घर एक नन्हीं परी का स्वागत किया है। आज यानी 27 अप्रैल को उनकी शादी की सालगिरह है। ऐसे में उनकी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि तिवारी ने फेसबुक पर तस्वीरें साझा की हैं, साथ ही लिखा, 'आप वह शख्स हैं, जिसे मैं हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहती हूं। हां, हमने जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना किया है, लेकिन हम एक साथ खड़े हैं....मैं ये वादा नहीं कर सकती कि जिंदगी में हमेशा धूप और इंद्रधनुष होगा लेकिन मैं आपके लिए अपने प्यार, निष्ठा और भक्ति का वादा कर सकती हूं...मैं आपको सुनने के लिए, आपको खुश करने के लिए, आपके साथ सपने देखने के लिए, आपको प्रोत्साहित करने के लिए, अपने सबसे अच्छे दोस्त होने के लिए, हमारे जीवन के बाकी हिस्सों के लिए अपना परिवार होने के लिए मैं वादा कर सकती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
मनोज तिवारी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ - फोटो : Instagram: @manojtiwari.mp
सुरभि ने आगे लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम अपनी पहली सालगिरह इस तरह मनाएंगे... लेकिन एक बात जो मैंने आपसे सीखी है वह है सकारात्मक होना चाहे कैसी भी स्थिति हो। मैं चाहती हूं कि आप जल्द ही ठीक हो जाएं और अपने सामान्य जीवन में वापस आएं।' बता दें कि सांसद मनोज तिवारी कोरोना की चपेट में हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

4 of 5
बेटी जिया के साथ मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
बीते साल ही मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की थी। हालांकि इस बात को उन्होंने छिपाकर रखा। सुरभि भोजपुरी गायिका हैं और वह तिवारी के प्रशासनिक काम को देखती थीं। मनोज तिवारी के मुताबिक, इस शादी के लिए उनकी बेटी जिया ने कहा था। जब बेटी का जन्म हुआ तब जाकर लोगों को पता चला कि उन्होंने फिर से शादी कर ली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि मनोज तिवारी की ही तरह सुरभि भी भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं और फेमस भोजपुरी सिंगर हैं। सुरभि ने कई सुपरहिट भोजपुरी गानों को अपनी आवाज दी है। सुरभि बिहार की राजधानी पटना से ताल्लुक रखती हैं और उनकी पढ़ाई भी वहीं से हुई है। मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी से पहले ही उनकी एक संतान है, जिसका नाम जिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें