फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई थी ये फिल्म, ऐसे कहलाए थे 'भारत कुमार'

Tue, 24 Jul 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के एबटाबाद में हुआ था। उनका असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। मनोज कुमार को फिल्मों का शौक बचपन से था। फिल्मों को लेकर उनकी दीवानगी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' में उनके किरदार के नाम पर ही अपना नाम मनोज कुमार रख लिया।
विज्ञापन

2 of 5
साल 1965 में मनोज कुमार ने भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'शहीद' की। फिल्म से पहले मनोज कुमार भगत सिंह की मां से मिलने पहुंचे थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई देशभक्ति फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था। जिसकी वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से पुकारने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
मनोज कुमार के प्रशंसकों में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी थे। 1965 के भारत-पाक युद्ध के बाद लाल बहादुरर शास्त्री ने उन्हें 'जय जवान, जय किसान' पर फिल्म बनाने का आग्रह किया। जिसके बाद मनोज कुमार ने 'उपकार' फिल्म बनाई।

4 of 5
मनोज कुमार की हिट फिल्मों में 'वो कौन थी', 'शहीद', 'हरियाली और रास्ता', 'हिमालय की गोद में', 'गुमनाम', 'पत्थर के सनम' , 'उपकार', 'क्रांति',  'रोटी' , 'कपड़ा और मकान', 'पूरब और पश्चिम' है। फिल्म 'उपकार' के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज कुमार को अपने करियर में कुल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। इसके अलावा सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए साल 2002 में पद्मश्री पुरस्कार और साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें