फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब ऋषि कपूर बोले-मैं मुसलमान हूं और भारत मेरा 'मुल्क' है...तो तापसी पन्नू ने कही दिल की बात

Mon, 23 Jul 2018 09:34 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मुल्क' का प्रमोशन करने दिल्ली पहुंची स्टारकास्ट ने कई अहम बातों को मीडिया के सामने रखा। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा से लेकर लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू, ऋषि कपूर, प्रतीक बब्बर, नीना गुप्ता, प्राची शाह पांड्या, रजत कपूर व अन्य सितारों ने मॉब लिंचिंग से लेकर मुल्क की कहानी तक पर बड़े खुलासे किए। फिल्म के बारे में बताते हुए डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने कहा कि इस फिल्म की कहानी किसी पॉलीटिकल नेता या राजनीतिक मुद्दे पर आधारित नहीं है। मुल्क की कहानी वही है जो इस समाज में हर रोज हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
इस फिल्म में सिर्फ वही दिखाया गया है जो हो रहा है। इसका समाधान किसी को नहीं मालूम। कोई नहीं जानता कि इस समाज को कैसे सुधारा जा सकता है। फिल्म की लीड हीरोइन तापसी ने बताया कि उन्हें राजनीति में कभी रुचि नहीं रही। वो नहीं जानती कि देश में क्या हो रहा है। वह बिल्कुल भी पॉलीटिकली एक्टिव नहीं हैं। उन्हें सब कुछ टीवी और मीडिया से ही पता चलता है। उनका कहना है कि अगर हर रोज अखबारों में और टेलीविजन पर एक ही तरह की खबरें चलती रहें तो इसका मतलब मामला गरम है।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी ने अपना एक छोटा सा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक सुबह उन्होंने किसी न्यूज चैनल पर मॉब लिंचिंग की कोई घटना देखी थी जिसे देखते ही वह सह नहीं पाईं और उन्हें खाने की प्लेट देखकर उल्टी आने लगी। उन्होंने बताया कि किस तरह से सभी न्यूज चैनल लिंचिंग को हर एंगल से डिटेल में बता रहे थे जिसे देखकर उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है। तापसी ने कहा कि यह कौन सा समुदाय कर रहा है इससे फर्क नहीं पड़ता लेकिन ये जो भी हो रहा है सब गलत हो रहा है। 

4 of 5
mulk
वहीं रजत कपूर ने कहा कि यह कोई हिन्दू या मुसलमान का मामला नहीं है ये तो इंसानियत का मामला है। इंसान को सिर्फ दूसरे इंसान में अच्छाई ढूंढनी चाहिए। फिल्म मुल्क की स्टारकास्ट समुदाय, सांप्रदायिक दंगों और मॉब लिंचिंग के सवालों से बचत नजर आई। सबने एक स्वर में कहा कि वह राजनीति से दूर रहते हैं और फिल्म में ही राजनीति का कोई पहलू नहीं है। यहां सिर्फ एक परिवार की कहानी है जो किसी समस्या से जूझ रहा है और कोर्ट में उसका फैसला चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mulk
वहीं मीडिया की बातों को सुनकर भड़क जाने वाले एक्टर ऋषि कपूर ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि ये फिल्म सिर्फ एक परिवार की कहानी है। मुल्क में सिर्फ वही दिखाया गया है जो आज के समाज हो रहा है। इन समस्याओं का हल किसी के पास नहीं है। जात-पात की लड़ाई बहुत पहले से चलती आ रही है और आगे भी चलती रहेगी। शायद ही कभी इसमें कोई सुधार हो सके। आज के इस समय में भी लोग इतनी एजुकेशन के बावजूद समुदायों के बारे में सोचते नजर आते हैं। लोगों को जैसा सिखा दिया जाता है वैसा ही वो सोचने लगते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें