फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लॉप फिल्मों के बाद अमिताभ को इस सुपरस्टार ने दिया था काम, 38 साल बाद पहचानना मुश्किल

Tue, 23 Jul 2019 07:20 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Manoj Kumar - फोटो : file photo
38 साल तक हिंदी सिनेमाजगत में 'भारत कुमार' के नाम से जाने जाने वाले मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने राज किया। मनोज कुमार का नाम बॉलीवुड के उन स्टार्स में शामिल है जिन्होंने ना केवल किरदार को परदे पर बखूबी उतारा बल्कि फिल्म में अपने नाम के जरिए असल जिंदगी में भी खूब सुर्खियां बटोरी। मनोज कुमार लंबे अरसे से फिल्में से दूर हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनकी जबरदस्त एक्टिंग की कहानी बयां करती है। खास बात है कि मनोज कुमार ने ना केवल कैमरे के आगे बल्कि पीछे रहकर भी फिल्मी दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मनोज कुमार का 24 जुलाई को जन्मदिन है। जानिए मनोज कुमार के बारे में कुछ अनकहे किस्से। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
manoj kumar - फोटो : file photo
बॉलीवुड में मनोज कुमार का कद बहुत ऊंचा है। कहा जाता है कि फ्लॉप फिल्मों से अमिताभ बच्चन जब परेशान हो गए थे तो मनोज कुमार ने अमिताभ को अपनी फिल्म 'रोटी, कपड़ा और मकान' में काम दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
manoj kumar - फोटो : file photo
मनोज कुमार ने ज्यादातर देशभक्ति वाली फिल्में ही की। मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्में बनाकर ये साबित किया कि ऐसी फिल्मों से भी पैसा कमाया जा सकता है। ज्यादातर फिल्मों में मनोज कुमार के किरदार का नाम भारत था, इस वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहने लगे। 

4 of 7
manoj kumar - फोटो : file photo
मनोज कुमार ने बॉलीवुड में जल्द ही खास मुकाम हासिल कर लिया था। यह तस्वीर मनोज कुमार के एक फिल्म के सीन की है। मनोज कुमार को फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दादा साहब फाल्के, पद्मश्री, फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट जैसे अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन

5 of 7
manoj kumar - फोटो : file photo
कहा जाता है कि एक कहानीकार के रूप में मनोज कुमार उस वक्त महज 11 रुपए लेते थे। मनोज कुमार ने समय के साथ अपने लुक में ज्यादा बदलाव नहीं किया लेकिन इतना जरूर है कि उनका रोल हर फिल्म में दमदार ही होता था।
विज्ञापन

6 of 7
manoj kumar - फोटो : file photo
अब जरा मनोज कुमार की इस तस्वीर को देखिए। इसमें मनोज कुमार के थोड़े बड़े बाल है जिसके साथ उन्होंने कान में बालियां पहन रखी है। यह तस्वीर उनके फिल्म के एक सीन की है। मनोज कुमार को फिल्म 'उपकार' के लिए नेशल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
manoj kumar - फोटो : file photo
स्कूल में पढ़ाई के दौरान मनोज, दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देखने गए और फिर उनके किरदार से इतने प्रभावित हो गए कि उसी किरदार के नाम पर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें