फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था शख्स, मनोज बाजपेयी ने फैंस को किया आगाह

Thu, 19 Nov 2020 11:20 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी हमेशा अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतते आए हैं। उनकी कमाल की एक्टिंग की हर तरफ तारीफ होती है। हाल ही में उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई है जिसे लोगों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। इस बीच मनोज बाजपेयी ने अपने फैंस को आगाह किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : फाइल
दरअसल सोशल मीडिया के दौर में कई लोग इससे अपना फायदा निकालते हैं और कुछ लोग इसे हथियार बनाकर दूसरों के खिलाफ इस्तेमाल करते हैं। मनोज बाजपेयी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। एक शख्स उनकी फेक आईडी बनाकर लोगों को गुमराह कर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
फेक अकाउंट - फोटो : ट्विटर
फेक आईडी वाले इस शख्स को मनोज बाजपेयी ने पकड़ लिया। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके नाम की फेक ट्विटर आईडी दिख रही है। बाजपेयी ने इसे लेकर ट्विटर को टैग किया है साथ ही उन्होंने लिखा है कि ये फेक अकाउंट है। 

4 of 5
समांथा अक्कीनेनी - फोटो : instagram
'द फैमिली मैन' से फिर चर्चा में मनोज बाजपेयी
'द फैमिली मैन' का पहला सीजन हिट होने के बाद अब दर्शक मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस वेब सीरीज में इस बार उनके साथ दक्षिण भारत की एक और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री समांथा अक्कीनेनी आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का पहला सीजन अभिनेता मनोज बाजपेयी की बेहतरीन अदाकारी के लिए याद किया जाता है। इस सीरीज ने दर्शकों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। पहले सीजन में लोगों को इसमें साउथ की सुपरस्टार प्रियमणि का अभिनय भी काफी पसंद आया था। मनोज के अलावा सीरीज के दूसरे सीजन में प्रियमणि, शारिब हाशमी, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदूजा, श्रेया धनवंतरी, शाहब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे।

पुरुष दिवस पर सुलझा फिल्म 'स्त्री' के अधिकारों का ये झगड़ा, दोनों पक्ष बोले- ओ स्त्री! अब फिर आना

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें