राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैसे मनोज बाजपेयी तमाम बार बता चुके हैं कि वह अमिताभ बच्चन को देख हीरो बने, वैसे ही राजकुमार राव भी ये कह चुके हैं कि वह मनोज बाजपेयी को देख हीरो बने। ये सिलसिला आगे भी चलता ही रहेगा। लेकिन, राजकुमार राव की तरक्की देख मनोज का क्या कहना है? राजकुमार का नाम लेते ही मनोज बाजपेयी के चेहरे की आभा दूनी हो जाती है। वह कहते हैं, “राजकुमार बहुत ही कमाल के कलाकार हैं। हम दोनों बहुत अच्छे मित्र हैं। हमने साथ काम किया है, मैं यही कह सकता हूं कि राजकुमार जहां से चले थे, वहां से बहुत आगे निकल गए हैं।”