सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की अय्यारी को रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं लेकिन फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए तो फिलहाल यही लग रहा है कि फिल्म को अपना बजट निकालने में भी मशक्कत करनी पड़ेगी। बेशक फिल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही हैं लेकिन फिल्म दर्शकों को टिकट खरीदने पर मजबूर नहीं कर पा रही है।