टीवी एक्ट्रेस लुक्स और लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वह केवल एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि एक अच्छी मां भी हैं। टीवी एक्ट्रेस अपनी व्यस्त जिंदगी और लगातार काम के बीच भी समय निकालकर अपने बच्चों पर ध्यान देती हैं और उनकी अच्छी परवरिश करती हैं। ये चीजें उन एक्ट्रेस के लिए और मुश्किल हो जाती हैं, जब वे अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश करती हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपने करियर पर ध्यान देने के साथ-साथ अकेले ही अपने बच्चों का लालन पालन कर रही हैं। चलिए मदर्स डे के मौके पर जानते हैं, उन टीवी अभिनेत्रियों के बारे में, जो सिंगल मदर बन सभी महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं।