फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंबई का किंग कौन ?.. भीकू म्हात्रे', दमदार अभिनेता मनोज बाजपेयी के दस जोरदार डायलॉग्स

Thu, 23 Apr 2020 08:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मनोज बाजपेयी - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। मनोज भारतीय सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं। बिहार के एक गांव में रहने वाले मनोज बचपन से ही अभिनय में रुचि रखते थे। मनोज ने हिन्दी सिनेमा के अलावा तमिल और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है। मनोज अपनी अदाकारी के साथ अक्सर एक्सपरिमेंट करते रहते हैं और उनके वो एक्सपरिमेंट सफल भी होते हैं। मनोज की फिल्मों जितनी दमदार उनकी अदाकारी होती है, उतने ही जोरदार मनोज के डायलॉग्स भी होते हैं। उनके जन्मदिन पर आज आपको बताते हैं मनोज की फिल्मों के 10 फेमस डायलॉग्स...
विज्ञापन

2 of 11
Manoj Bajpayee
फिल्म- शूटआउट एक वडाला

'बादशाह की गली में आ के उसका पता नहीं पूछते। गुलामों के झुके हुए सिर खुद-बा-खुद रास्ता बता देते हैं।'
विज्ञापन

3 of 11
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- राजनीति

'राजनीति में मुर्दे कभी गाड़े नहीं जाते। उन्हें जिंदा रखा जाता है। ताकि टाइम आने पर वो बोल सके।'

4 of 11
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- जुबैदा

'सौ चांद भी चमकेंगे तो क्या बात बनेगी। तुम आए हो तो इस रात की औकात बनेगी।'
विज्ञापन

5 of 11
Manoj Bajpayee
फिल्म- स्वामी

'चीजें तब छूटती हैं जब दिल से छोड़ी जाती हैं।'
विज्ञापन

6 of 11
manoj bajpayee
फिल्म- रोड

'पुलिस वाले जहां से सोचना बंद कर देते हैं। बाबू वहां से सोचना शुरू करता है।'
विज्ञापन

7 of 11
manoj bajpayee
फिल्म- सात उचक्के

'अचीवमेंटों का ना कोई शॉर्टकट नहीं होता.. बस नेक इरादे और मजबूत हौसले होने चाहिए। बस फिर साइकिल गोल गोल ही सही, मंजिल पे पहुंच ही जाएगी एक दिन।'

8 of 11
Manoj Bajpayee
फिल्म- स्वामी

'जिंदगी में कोई ना कोई चीज तो होनी ही चाहिए जो जीने का बहाना बनी रहे।'

9 of 11
manoj bajpayee
फिल्म- गैंग्स ऑफ वास्सेपुर

'आड़ चाहे जितना बड़ा हो जाए, लाड़ के नीचे ही रहता है।'

10 of 11
manoj bajpayee
फिल्म- बेवफा

'छुपे-छुपे से सरकार नजर आते हैं। दिल की बरबादी के आसार नजर आते हैं।'
विज्ञापन

11 of 11
मनोज बाजपायी
फिल्म- सत्या

'मुंबई का किंग कौन? भीकू म्हात्रे...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें