फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: पैरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सरी पर ऋतिक ने बजाया पियानो, पूर्व पत्नी सुजैन ने ऐसे दी बधाई

Thu, 23 Apr 2020 08:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan, Sussanne Khan,Rakesh Roshan - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेता राकेश रोशन और उनकी पत्नी पिंकी रोशन ने बुधवार को अपनी शादी की 49वीं सालगिरह मनाई। लॉकडाउन के चलते किसी को भी बेवजह घर से निकलने की अनुमित नहीं है। ऐसे में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शादी की सालगिरह की बधाई दी, लेकिन इन सब में सबसे ज्यादा जिनकी बधाई की चर्चा हो रही हैं वह राकेश रोशन के बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
जी हां, ऋतिक रोशन ने अपने माता-पिता को 49वीं शादी की सालगिरह की बेहद खास अंदाज में बधाई दी। इतना ही नहीं ऋतिक के साथ उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान भी उनके साथ मौजूद थीं। दरअसल ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर राकेश रोशन और पिंकी रोशन सहित अपने तीन वीडियो साझा किया। जिसमें पहला थ्रोबैक वीडियो है इस वीडियो में ऋतिक रोशन अपने पूरे परिवार के साथ किसी ठंडी जगह पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
rakesh roshan - फोटो : file photo
वहीं दूसरे वीडियो में पूरा रोशन परिवार वीडियो कॉल के जरिए राकेश रोशन और पिंकी को शादी की सालगिरह की बधाई देते नजर आया। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि ऋतिक रोशन और उनका परिवार सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहा है। वहीं तीसरे वीडियो में ऋतिक रोशन अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान और बच्चों के साथ नजर आए। 
 

4 of 5
rakesh roshan - फोटो : file photo
इस वीडियो में ऋतिक पियानो बजा रहे हैं जबकि सुजैन राकेश रोशन और पिंकी को बधाई दे रहे हैं। इन वीडियो के साथ ऋतिक रोशन ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'भावनाओं को हमेशा नाचते रहना चाहिए, चाहे वह घर के अंदर क्वरंटीन को या फिर बाहर'। सोशल मीडिया पर ये तीनों वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर और ऋतिक के फैंस उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुजैन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
आपको बता दें कि सुजैन खान इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ उनके घर में रह रही हैं। दरअसल लॉकडाउन से पहले वह ऋतिक के घर अपने बच्चों के साथ आई हुईं थीं, लेकिन अचनाक से पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद तब से सुजैन अभी तक अपने घर नहीं गईं। सुजैन सोशल मीडिया पर ऋतिक के घर की तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। 

पढ़ें: Coronavirus: मदद के लिए शाहरुख ने बीएमसी को दिया अपना आलीशान ऑफिस, सामने आया अंदर का वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें