Manoj Bajpayee-Killer Soup: अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर एक्शन सीरीज 'किलर सूप' पिछले साल जनवरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। मनोज ने इस फिल्म के एक साल पूरा होने पर फिल्म के सेट से कई अनदेखी बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए प्रसिद्ध मनोज बाजपेयी ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। मनोज और कोंकणा सेन शर्मा की क्राइम थ्रिलर सीरीज किलर सूप ने हाल ही में एक साल पूरा किया है। इस खास मौके पर मनोज ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म के सेट से मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
मनोज बाजपेयी ने सीरीज किलर सूप की कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं हैं। पहली तस्वीर में मनोज गैंगस्टर लुक में नजर आए, जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी और बंदूक लगी दिखाई दे रही है। अगली पोस्ट शो के फोटोशूट की है, जिसमें वे को-स्टार कोंकणा सेन के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सत्या अभिनेता अपने एक सह-कलाकार और निर्देशक अभिषेक चौबे के साथ एक सीन पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
किलर सूप 11 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इस सीरीज का प्रीमियर पिछले साल जनवरी में ओटीटी नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इसे प्रशंसकों और आलोचकों से समान रूप से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सीरीज में मनोज बाजपेयी ने प्रभाकर शेट्टी, स्वाति (कोंकणा द्वारा अभिनीत) के पति और उसके प्रेमी उमेश पिल्लई की दोहरी भूमिका निभाई थी।
मनोज बाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर किलर सूप की कई तस्वारें शेयर कीं और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "समय उड़ जाता है! 1YearOfKillerSoup और हम इस अविश्वसनीय सफर के लिए बहुत आभारी हैं। इस कहानी को इतनी भावना के साथ विकसित करने के लिए अभिषेक को, जो मेरी पसंदीदा है उनको धन्यवाद।''
किलर सूप को लेकर मनोज ने इंस्टाग्राम पर किया खास पोस्ट
- फोटो : इं
मनोज के इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "बहुत बढ़िया शो।" एक और यूजर ने लिखा, "कल्ट।" एक और यूजर ने लिखा, "सबसे अच्छी डार्क सीरीज में से एक।"